Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Man shot dead in kapurthala

कपूरथला में युवक की हत्या: पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग, छाती में गोली लगने से मौके पर तोड़ा दम

Tue, 10 Nov 2026 01:39 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला Published by: Nivedita Updated Tue, 10 Nov 2026 01:39 PM IST
सार

मोहल्ला मेहताबगढ़ में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक गुट के युवकों कमल और मनी द्वारा कथित तौर पर फायरिंग की गई। इसी दौरान गोली मनी (27) पुत्र बग्गा निवासी मेहताबगढ़ की छाती में जा लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Man shot dead in kapurthala
कपूरथला में युवक की हत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

कपूरथला के थाना सिटी क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला मेहताबगढ़ में पुरानी रंजिश के चलते हुई फायरिंग की घटना में 27 वर्षीय युवक की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस और सीआईए स्टाफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल से दो खोल बरामद किए।



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 8 बजे की है। मोहल्ला मेहताबगढ़ में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक गुट के युवकों कमल और मनी द्वारा कथित तौर पर फायरिंग की गई। इसी दौरान गोली मनी (27) पुत्र बग्गा निवासी मेहताबगढ़ की छाती में जा लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक की कुछ समय पहले ही शादी हुई थी और वह पहलवानी भी करता था। युवक की अचानक हुई मौत से परिवार में मातम छा गया है, वहीं पूरे मोहल्ले में शोक और भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर थाना सिटी पुलिस और सीआईए स्टाफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ दो खोल भी अपने कब्जे में लिए हैं।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी
डीएसपी सबडिवीजन मेजर डा. शीतल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उनके आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें छापेमारी कर रही हैं।


शहर के रिहायशी इलाके में हुई इस फायरिंग की वारदात ने कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द काबू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed