{"_id":"67c818e6527095c3730f5253","slug":"major-reshuffle-in-punjab-revenue-department-58-tehsildars-and-177-naib-tehsildars-transferred-2025-03-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab: राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, 58 तहसीलदार और 177 नायब तहसीलदार का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, 58 तहसीलदार और 177 नायब तहसीलदार का तबादला
Wed, 05 Mar 2025 02:57 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 05 Mar 2025 02:57 PM IST
सार
पंजाब के राजस्व अधिकारी (तहसीलदार) मंगलवार सुबह सामूहिक छुट्टी पर चले गए थे। तहसीलों में रजिस्ट्री और प्रॉपर्टी से जुड़ी सेवाओं का मुआयना करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद मैदान पर उतरकर खरड़, बनूड़ और जीरकपुर की तहसीलों का दौरा किया था।
विज्ञापन
भगवंत मान
- फोटो : फाइल
विस्तार
पंजाब सरकार ने राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 58 तहसीलदार और 177 नायब तहसीलदार का तबादला कर दिया है। राजस्व अधिकारियों की हड़ताल के बाद पंजाब सरकार ने देर शाम 14 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को सस्पेंड कर दिया था। बुधवार को सरकार ने तबादला आदेश जारी कर दिए।
सीएम मान ने सख्त आदेश जारी करते हुए कहा था कि शाम पांच बजे तक अगर रेवेन्यू ऑफिसर ड्यूटी पर नहीं लौटे, तो उसके बाद उन्हें सस्पेंशन ऑर्डर जारी होंगे। इस आदेश के मुताबिक पांच बजे बाद ड्यूटी पर नहीं लौटने वाले रेवेन्यू ऑफिसर खुद को सस्पेंशन के दायरे में समझें। चेतावनी के बाद भी काम पर न लौटे ऐसे 14 तहसीलदारों को सस्पेंड कर दिया गया था।
विज्ञापन
सीएम मान ने कहा था कि तहसीलदारों के सामूहिक छुट्टी जाने पर किसी भी तहसील में कोई काम नहीं रुकेगा। सीएम ने कहा कि उन्होंने कानूनगो और नायब तहसीलदारों को ड्यूटी पर बैठा दिया है। जरूरत पड़ी तो क्लर्क और मास्टरों को जिम्मेदारी देंगे लेकिन तहसीलदारों की मांग उनके साथियों पर दर्ज हुए विजिलेंस के मामले या कार्रवाई को नहीं रोकेंगे।
विज्ञापन
सामूहिक छुट्टी पर चले गए थे राजस्व अधिकारी