Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Major fire breaks out at a hardware store on the eve of Diwali

पंजाब: दिवाली की पूर्व संध्या पर हार्डवेयर की दुकान में लगी भीषण आग, हुआ लाखों का नुकसान

Sun, 08 Nov 2026 10:10 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 08 Nov 2026 10:10 AM IST
सार

लक्कड़ मंडी स्थित सोम हार्डवेयर की दुकान में शनिवार रात अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

विज्ञापन
Major fire breaks out at a hardware store on the eve of Diwali
हार्डवेयर की दुकान में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

अबोहर में दीपावली की पूर्व संध्या पर लक्कड़ मंडी स्थित सोम हार्डवेयर की दुकान में शनिवार रात अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दुकान से उठती आग की ऊंची लपटों के कारण बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दुकान में लकड़ी से संबंधित सामान का स्टॉक होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। इससे आसपास की दुकानों के भी आग की चपेट में आने का खतरा पैदा हो गया। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाने के साथ-साथ इसे दूसरी दुकानों तक फैलने से रोकने के प्रयास किए।
विज्ञापन


इस घटना में दुकान के अंदर रखे सामान के भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। अबोहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश सतीजा भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। देर रात कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन रविवार सुबह तक भी दुकान से धुआं उठता दिखाई दिया। फिलहाल आग से हुए कुल नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed