{"_id":"68429dc42bb7c7885c0b1ac0","slug":"ludhiana-west-by-poll-congress-candidate-bharat-bhushan-ashu-summons-vigilance-ssp-suspend-2025-06-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस SSP सस्पेंड: कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु को देर रात भेजे गए थे समन, जांच में सामने आया सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजिलेंस SSP सस्पेंड: कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु को देर रात भेजे गए थे समन, जांच में सामने आया सच
Fri, 06 Jun 2025 01:27 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 06 Jun 2025 01:27 PM IST
सार
लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी भारत भूषण आशु को पंजाब विजिलेंस की ओर से समन भेजा गया था। इसके बाद अब विजिलेंस के एसएसपी को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विजिलेंस के एसएसपी सस्पेंड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लुधियाना पश्चिम उपचुनाव का सियासी पारा बढ़ने लगा है। उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी भारत भूषण आशु को बीती देर रात पहले विजिलेंस की ओर से समन भेजा गया।
विजिलेंस के इस समन में लिखा गया था कि 8 जनवरी को न्यू हाई स्कूल के मामले में जो एफआईआर दर्ज की गई है, उसमें उन्हें जांच में शामिल होना होगा। शुक्रवार सुबह आशु को भेजे गए विजिलेंस के समन को लेकर जब कांग्रेस का खुलकर विरोध देखने को मिला, तो चंद घंटे के बाद पंजाब सरकार ने लुधियाना के एसएसपी विजिलेंस जगतप्रीत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: कबड्डी खिलाड़ी की हत्या: दोस्त ने ही गोलियों से किया छलनी, फिल्म देखकर बाहर निकले थे सोनू और प्रिंस; Video

Trending Videos
गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक शेखर ने इस संदर्भ में लिखित आदेश जारी किए। एसीएस आलोक शेखर ने एसएसपी विजिलेंस जगतप्रीत सिंह को निलंबित कर चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर में डीजीपी कार्यालय में रिपोर्ट करने के आदेश दिए हैं। निलंबन के दौरान नियमों के तहत पीपीएस जगतप्रीत सिंह को अलाउंस दिए जाएंगे। इससे पहले पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, सुखजिंदर सिंह रंधावा, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और सुखपाल सिंह खैरा ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला।
विजिलेंस के वरिष्ठ अधिकारियों ने तर्क दिया कि लुधियाना एसएसपी विजिलेंस जगतप्रीत सिंह की ओर से भारत भूषण आशु को भेजे गए समन की उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई थी। निलंबित एसएसपी ने अपने स्तर पर समन भेजा था। सरकार के नुमाइंदों का कहना है कि आशु और निलंबित एसएसपी एक दूसरे के पुराने जानकार हैं। पुरानी सरकार में निलंबित एसएसपी को डीएसपी पद पर नियुक्त करवाया था। आशु और एसएसपी के बीच कुछ दिन पहले मुलाकात हुई थी। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नील गर्ग का कहना है कि आशु ने चुनाव में सहानुभूति लेने के लिए खुद को समन भेजवाया।

आशु बोले- चुनाव के दौरान दिख रही हार की बौखलाहट
भारत भूषण आशु ने कहा कि आप सरकार ने उनके खिलाफ दांव खेला, लेकिन वह उलटा पड़ गया। जब एसएसपी ने उन्हें गिरफ्तार करने से इन्कार कर दिया, तो सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया। आशु ने कहा कि सरकार पिछले साढ़े तीन साल से उनके खिलाफ साजिश रच रही है। सरकार जनता के बीच उन्हें बदनाम कर राजनीतिक कॅरिअर को खत्म करना चाहती है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन