फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Kisan andolan rail roko andolan farmers announce Punjab bandh on December 30

पंजाब बंद: किसानों का एलान 30 दिसंबर को करेंगे पंजाब बंद, पंधेर बोले- सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं बहाल रखेंगे

Wed, 18 Dec 2024 07:47 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 18 Dec 2024 07:47 PM IST
सार

किसान आंदोलन के चलते किसानों ने संघर्ष तेज करने का एलान किया है। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने 30 दिसंबर को पंजाब बंद की कॉल दी है। इससे पहले बुधवार को किसानों ने पूरे पंजाब में तीन घंटे के लिए रेल रोको आंदोलन किया। 

विज्ञापन
Kisan andolan rail roko andolan farmers announce Punjab bandh on December 30
रेलवे ट्रैक पर धरना देते किसान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब-हरियाणा की सीमा पर शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहा किसान आंदोलन तेज होगा। बुधवार को किसानों ने पूरे पंजाब में रेल रोको आंदोलन किया। दोपहर 12 से 3 बजे तक कई जगह ट्रेनें रोकी गईं। वहीं अब किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने 30 दिसंबर को पंजाब बंद की घोषणा की है। केंद्र पर दबाव बनाने की रणनीति के तहत किसान नेताओं ने 30 दिसंबर को पंजाब बंद करने का एलान किया है।

विज्ञापन


किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि इमरजेंसी सेवाएं बहाल रखेंगे। हम दुकानदारों, धार्मिक संस्थाओं, व्यापार मंडल और ट्रेड यूनियनों से मीटिंग करेंगे। उनसे मांग करेंगे कि वह पंजाब बंद में सहयोग दें। इससे पहले आज पंजाब में किसानों ने तीन घंटे रेल पटरियों पर बैठ कर धरना दिया और जगह-जगह ट्रेनें रोकी। ट्रेनों का संचालन थमने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।  
विज्ञापन

पंधेर ने कहा कि किसान जत्थेबंदियों की सभी धार्मिक संस्थानों के प्रमुखों समेत पंजाब के गायकों, अन्य नामचीन हस्तियों से अपील है कि वह सोशल मीडिया के जरिये या फिर अपने कार्यक्रमों में 30 दिसंबर के पंजाब बंद को सफल बनाने के लिए लोगों से अपील करें। अगर पंजाब का खेतीबाड़ी सेक्टर बचेगा, तो ही कारोबार व व्यापार चलेगा। क्योंकि पंजाब की आर्थिकता खेतीबाड़ी से ही जुड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों पर स्पीकर लगाकर बंद में भाग लेने को करें अपील
पंधेर ने इस मौके पर जत्थेबंदियों से जुड़े सभी किसानों, नौजवानों से अपील की कि वह ट्रैक्टर-ट्रालियों पर स्पीकर लगाकर गली-मोहल्लों, गांव व शहरों में 30 दिसंबर के पंजाब बंद को लेकर लोगों को जानकारी दें और इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करें।

जरूरत पड़ी को पक्के तौर पर करेंगे ट्रेनों का चक्का जाम
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने साफ किया कि इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। उन्होंने पंजाब बंद के इस आह्वान को सफल बनाने के लिए व्यापारियों से लेकर दुकानदारों, मुलाजिमों, ट्रांसपोर्टरों, वकीलों, आम जनता समेत मीडिया को भी किसानों का साथ देने की अपील की। साथ ही बाकी किसान संगठनों को भी बंद में उनका साथ देने की अपील की। पंधेर ने चेतावनी दी है कि अगर जरूरत पड़ी तो आने वाले दिनों में पक्के तौर पर भी रेलों का चक्का जाम किया जा सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि जत्थेबंदियों को खुफिया जानकारी मिल रही है कि पुलिस प्रशासन की ओर से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को उठाया जा सकता है। पंधेर ने कहा कि इसके लिए सरकारों को डल्लेवाल की पहरेदारी कर रहे किसानों की जानें लेनी पड़ेंगी। उन्होंने कहा कि जो भी हाथ डल्लेवाल पर डाला जाएगा, उसे तोड़ दिया जाएगा।

सल्फास निगलने वाले किसान की मौत
शंभू बार्डर पर 14 दिसंबर को सल्फास निगलने वाले किसान जोध सिंह निवासी खन्ना की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक किसान 57 साल का था। किसान जत्थेबंदियों ने मांग की है कि पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, मृतक किसान के परिवार का पूरा कर्ज माफ और एक सरकारी नौकरी दी जाए। जत्थेबंदियों का आरोप है कि किसानों पर सरकारों की तरफ से किए जा रहे जुल्म और किसानों को दिल्ली न जाने देने के चलते जोध सिंह काफी परेशान था। जिस दिन उसने शंभू बार्डर पर सल्फास निगला, उसी दिन वह घर से आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed