{"_id":"675b9952435ad5380e04f984","slug":"kisan-andolan-2-0-completes-10-months-jagjeet-dallewal-sarwan-singh-pandher-all-update-2024-12-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन 2.0: SC का आदेश, डल्लेवाल को डाॅक्टरी मदद मुहैया कराएं, जब तक जरूरी न हो... बल प्रयोग न करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन 2.0: SC का आदेश, डल्लेवाल को डाॅक्टरी मदद मुहैया कराएं, जब तक जरूरी न हो... बल प्रयोग न करें
Fri, 13 Dec 2024 03:15 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 13 Dec 2024 03:15 PM IST
सार
पंजाब के किसान संगठन फरवरी में अपनी मांगों को लेकर दिल्ली की ओर बढ़े थे। हरियाणा ने उन्हें अपनी सीमा में नहीं घुसने दिया। जिसके बाद से किसान शंभू और खनाैरी बाॅर्डर पर पक्का मोर्चा लगाकर बैठे हैं।
विज्ञापन
खनाैरी बाॅर्डर पर जगजीत डल्लेवाल का अनशन जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसान आंदोलन 2.0 के 10 महीने आज पूरे हो गए। खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत बिगड़ती जा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और केंद्र सरकार को हिदायत दी है कि जब तक जगजीत सिंह डल्लेवाल की जान को खतरा न हो तब तक उनके आमरण अनशन को तोड़ने के लिए बल प्रयोग न किया जाए। पंजाब और केंद्र उन्हें जरूरी डॉक्टरी मदद प्रदान करे।
भड़के किसानों ने संघर्ष तेज करने का एलान कर दिया है।
16 दिसंबर को पंजाब को छोड़कर देशभर में तहसील व जिला स्तरों पर ट्रैक्टर मार्च निकाले जाएंगे और 18 दिसंबर को ट्रेनें रोकी जाएंगी। ट्रैक्टर मार्च निकालने के बाद अधिकारियों को डल्लेवाल की ओर से राष्ट्रपति के नाम लिखी चिट्ठी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
भड़के किसानों ने संघर्ष तेज करने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
16 दिसंबर को पंजाब को छोड़कर देशभर में तहसील व जिला स्तरों पर ट्रैक्टर मार्च निकाले जाएंगे और 18 दिसंबर को ट्रेनें रोकी जाएंगी। ट्रैक्टर मार्च निकालने के बाद अधिकारियों को डल्लेवाल की ओर से राष्ट्रपति के नाम लिखी चिट्ठी दी जाएगी।
विज्ञापन