फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Jhota murder Mansa police register three new case incitement of religious sentiments during Punjab bandh

झोटा हत्याकांड: पंजाब बंद के दौरान धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, मानसा पुलिस ने दर्ज किए तीन नए केस

Fri, 16 Oct 2026 01:14 PM IST
Nivedita भारत भूषण, संवाद, बठिंडा
भारत भूषण, संवाद, बठिंडा Published by: Nivedita Updated Fri, 16 Oct 2026 01:14 PM IST
सार

पंजाब बंद के दौरान एक निहंग सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर हिन्दू समाज के खिलाफ अपशब्द बोलकर धार्मिक भावनाएं भड़काई। पुलिस को उसकी वीडियो मिली तो निहंग सिंह एवं उसके साथियों के खिलाफ धार्मिक भावनाए भड़काने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Jhota murder Mansa police register three new case incitement of religious sentiments during Punjab bandh
मानसा के एसएसपी वैभव चौधरी - फोटो : संवाद

विस्तार

मानसा के झोटा हत्याकांड के बाद वीरवार को पंजाब बंद किया गया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा एक कम्युनिटी के खिलाफ एतराज योग्य शब्द बोले गए। अब इस मामले में मानसा पुलिस ने नया केस दर्ज किया है। लड़ाई झगड़ा करने और तोड़फोड़ करने के आरोप में भी केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


मानसा के एसएसपी वैभव चौधरी ने एक विशेष बातचीत के दौरान बताया कि हत्याकांड के बाद पंजाब बंद के दौरान एक निहंग सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर हिन्दू समाज के खिलाफ अपशब्द बोलकर धार्मिक भावनाएं भड़काई। पुलिस को उसकी वीडियो मिली तो निहंग सिंह एवं उसके साथियों के खिलाफ धार्मिक भावनाए भड़काने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


एसएसपी चौधरी ने बताया कि बंद के दौरान लड़ाई झगड़ा करने और तोड़फोड़ की वीडियो भी पुलिस को मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों मामलों में वीडियो में दिखाई दे रहे कुछ लोगों पर केस दर्ज किया है। अब सभी आरोपियों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed