{"_id":"6a93c463bcf78acf490be2cf","slug":"incident-involving-the-lifting-of-a-drone-from-fields-in-attari-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: अटारी में खेतों से ड्रोन उठाने का मामला, सरपंच ने युवक पर लगाए आरोप; ₹20 हजार के लालच में किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: अटारी में खेतों से ड्रोन उठाने का मामला, सरपंच ने युवक पर लगाए आरोप; ₹20 हजार के लालच में किया काम
Sun, 30 Aug 2026 11:19 AM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:19 AM IST
सार
सरपंच का आरोप है कि युवक को ड्रोन उठाने के लिए 20 हजार रुपये का लालच दिया गया था। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें गांव के लोग युवक को घेरे हुए हैं।
विज्ञापन
ड्रोन उठाने के मामले में पकड़ा गया युवक (टी-शर्ट में)
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक अटारी क्षेत्र में खेतों से एक ड्रोन उठाने का मामला सामने आया है। अटारी के सरपंच हरप्रीत सिंह हैप्पी ने दावा किया कि एक युवक ने 20 हजार रुपये के लालच में खेतों में पड़े ड्रोन को उठाया था।
विज्ञापन
ड्रोन में नशे के खेप की आशंका
सरपंच के अनुसार, युवक को ड्रोन उठाने के बदले 20 हजार रुपये देने का लालच दिया गया था। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि ड्रोन के साथ नशे की खेप भी भेजी गई हो सकती है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्रोन के साथ वास्तव में क्या सामान आया था और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद पुलिस करेगी।
विज्ञापन
पुलिस कर रही जांच
सीमावर्ती क्षेत्र में ड्रोन मिलने की घटनाओं को सुरक्षा के लिहाज से बेहद गंभीर माना जा रहा है। सरपंच हरप्रीत सिंह हैप्पी ने मामले की गहन जांच कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अब मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है।
विज्ञापन