Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Illegal mining in Pathankot police and Mining Department Poclain machines tipper seized three arrest

पठानकोट में अवैध खनन: पुलिस-माइनिंग विभाग का बड़ा एक्शन, तीन पोकलेन मशीनें और दो टिप्पर जब्त; तीन गिरफ्तार

Thu, 12 Nov 2026 01:49 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट Published by: Nivedita Updated Thu, 12 Nov 2026 01:49 PM IST
सार

माइनिंग विभाग और पुलिस ने खुदाई में लगी 3 पोकलेन मशीनें, दो टिप्पर और 3 लोगों को मौके से काबू किया है। तीनों स्टोन क्रशरों के मालिक और एक अन्य चालक फरार होने में कामयाब हो गए। 

विज्ञापन
Illegal mining in Pathankot police and Mining Department Poclain machines tipper seized three arrest
पठानकोट में अवैध खनन - फोटो : संवाद

विस्तार

माइनिंग विभाग और पुलिस ने पठानकोट के बॉर्डर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई की है। इस मौके खुदाई में लगी 3 पोकलेन मशीनें, दो टिप्पर और 3 लोगों को मौके से काबू किया है। तीनों स्टोन क्रशरों के मालिक और एक अन्य चालक फरार होने में कामयाब हो गए। 
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान पोकलेन मशीन चालक विक्रमजीत निवासी गांव माजरा थाना डमटाल, जिला कांगड़ा हिमाचल-प्रदेश, टिप्पर चालक अंजीत कुमार निवासी गांव संग्रामपुर रामना टोला थाना संग्रामपुर जिला मोतिहारी बिहार और टिप्पर का चालक गंगा बहादुर निवासी गांव तावासी थाना कटारी जिला उदयपुर, नेपाल के रूप में हुई है। फरार आरोपी क्रशर मालिक सरबजीत सिंह निवासी दतियाल पठानकोट की पुलिस तलाश कर रही है। 
विज्ञापन




पुलिस थाना तारागढ़ के एएसआई गुरजीत सिंह, कांस्टेबल शरनजीत सिंह अन्य पुलिस कर्मचारियों संग गश्त दौरान मौजूद थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि गांव मैरा कलां की राजस्व सीमा से बाहर, गांव झुंबर-तरफ-नरोट क्षेत्र स्थित गुरु जी स्टोन क्रशर में अवैध खनन हो रहा है। एएसआई ने माइनिंग विभाग के जेई वरुण काटल को पूरी घटना संबंधी बताया। जेई वरुण काटल व जेई लवप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गुरु जी स्टोन क्रशर पर पहुंच देखा कि एक व्यक्ति पोकलेन मशीन से अवैध खनन कर रहा था, जबकि दो अन्य व्यक्ति अलग-अलग टिप्परों में मैटीरियल लोड कर रहे थे। पुलिस की रेड देख वाहन चालकों ने मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन पकड़े गए। अवैध खनन वाले स्थान की जांच कर रिपोर्ट कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य मामले में एएसआई निर्मलजीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ बकनौर रेलवे फाटक के पास गश्त के दौरान 'पारस क्रशर' के मालिक किशन ओबराय और 'शिवा क्रशर' के मालिक गौरव वैध को खनन की आड़ में तय सीमा से कहीं अधिक गहराई तक अवैध खुदाई करवाते पाया। पुलिस ने पारस क्रशर पर दबिश देते हुए अवैध खुदाई कर रही पोकलेन मशीन के चालक जितेंद्र कुमार उर्फ गनी निवासी गांव मल्लियां थाना बहरामपुर जिला गुरदासपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि क्रशर मालिक किशन ओबराय निवासी पटेल चौक भागने में सफल हो गया। 


पुलिस ने शिवा क्रशर पर छापा मार एक कोबेल्को पोकलेन मशीन को बरामद किया। उसका चालक गंगा मशीन छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस क्रशर का मालिक गौरव निवासी मुकेरियां, जिला होशियारपुर बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों पोकलेन मशीनों को कब्जे में लेकर खनन विभाग को सूचित किया। माइनिंग विभाग के अधिकारी जसप्रीत ग्रेवाल के मुताबिक उनकी टीम मौके पर पहुंचकर खुदाई की गहराई की जांच करेगी। पुलिस ने थाना तारागढ़ में अवैध खनन के दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए संबंधी लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है। वहीं, गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed