फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   House collapsed due to rain in Moga, one person died

मोगा में बारिश से गिरा मकान: एक व्यक्ति की मौत, परिवार के साथ किराये के घर में रहता था प्राइवेट सफाई कर्मी

Tue, 15 Jul 2025 01:43 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 15 Jul 2025 01:43 PM IST
सार

सोम कुमार गांव-गांव जाकर प्राइवेट सफाई कर्मी का काम करते थे। वे पिछले ढाई साल से इसी मकान में किराए पर अपने परिवार के साथ रह रहे थे। उनके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है।

विज्ञापन
House collapsed due to rain in Moga, one person died
मोगा में घर गिरा - फोटो : संवाद

विस्तार

मोगा में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश एक परिवार पर कहर बनकर बरसी। सोमवार देर रात बाघापुराना कस्बे के प्रजापत बस्ती में बारिश के चलते एक मकान गिर गया। इस हादसे में घर के मुखिया सोम कुमार (40) की मलबे के नीचे दब जाने से मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के समय घर में सोम कुमार के अलावा उनकी पत्नी, बेटा और बेटी सो रहे थे। बाकी तीनों सुरक्षित हैं। सोम कुमार गांव-गांव जाकर प्राइवेट सफाई कर्मी का काम करते थे। वे पिछले ढाई साल से इसी मकान में किराए पर अपने परिवार के साथ रह रहे थे। उनके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटा और एक बेटी अभी पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन



मृतक के बेटे ने बताया कि हादसा रात करीब ढाई बजे हुआ। उनके पिता मकान की बालकनी में सो रहे थे और वह खुद, उनकी छोटी बहन व माता एक कमरे में सो रहे थे। अचानक मकान गिरने से चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और सबकी मदद से लगभग 15-20 मिनट में उनके पिता को मलबे से बाहर निकाला गया तथा तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता ही पूरे घर का खर्च चलाते थे। अब उनके निधन के बाद घर की सारी जिम्मेदारियां उन पर आ गई हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उन्हें आर्थिक सहायता दी जाए तथा कोई नौकरी या रहने के लिए मकान उपलब्ध कराया जाए ताकि परिवार का भरण-पोषण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed