फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Heavy rain next three day in Punjab weather news

Weather Alert: पंजाब में तीन दिन भारी बारिश, पौंग डैम से छोड़ा पानी... उफान पर ब्यास नदी, बाढ़ का खतरा

Tue, 12 Aug 2025 05:13 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 12 Aug 2025 05:13 PM IST
सार

मौसम विभाग की तरफ से पंजाब में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में 13,14 और 15 अगस्त को सूबे में खूब बरसात होने के आसार हैं। वहीं लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 

विज्ञापन
Heavy rain next three day in Punjab weather news
पंजाब में बरसात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में मानसून पीक पर है। सूबे के तमाम जिलों में बीते तीन चार दिन से बारिश हो रही है। हालात यह हैं कि पंजाब में नदियां उफान पर है और बांधों में पानी खतरे के निशान तक पहुंचने के बाद फ्लड गेट खोलने पड़ रहे हैं। सूबे में कई जगह बाढ़ का खतरा भी मंडरा रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। क्योंकि मौसम विभाग की तरफ से पंजाब में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में 13,14 और 15 अगस्त को सूबे में खूब बरसात होने के आसार हैं। वहीं लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 

विज्ञापन


मंगलवार को पौंग डैम से लगातार 6वें दिन पानी छोड़ा गया है, जिससे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच भय का माहौल बना हुआ है। मंगलवार को पौंग डैम से 55904 क्यूसेक पानी शाह नहर बैराज में छोड़ा गया है। जबकि पौंग बांध के पावर हाउस की चल रही 6 टर्बाइनस मशीन के माध्यम से 17849 क्यूसेक और पौंग बांध के स्पिलवे के 6 गेट्स के माध्यम से 38055 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।पौंग डैम से पानी छोड़े जाने के बाद ब्यास नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। पंजाब के गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर और तरनतारन जिलों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। 
विज्ञापन


पंजाब में सोमवार को कई स्थानों पर बारिश के कारण तापमान में 2.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इसी बीच मौसम विभाग ने बुधवार से तीन दिन पंजाब में भारी बारिश पड़ने का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इससे आने वाले दिनों में तापमान में और कमी दर्ज की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को इन जिलों में हुई बारिश
रूपनगर में 10.0 एमएम, एसबीएस नगर में 9.0 एमएम, मोहाली में 3.5 एमएम, पटियाला में 1.4 एमएम, लुधियाना में 0.2 एमएम की बारिश दर्ज की गई। लुधियाना का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री, पटियाला का 32.9 डिग्री, पठानकोट का 33.4 डिग्री, बठिंडा का 35.0 डिग्री, फाजिल्का का 35.5 डिग्री, फिरोजपुर का 35.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 28.2 डिग्री, लुधियाना का 28.6 डिग्री, पटियाला का 28.5 डिग्री, बठिंडा का 26.4 डिग्री, होशियारपुर का 27.1 डिग्री, फरीदकोट का 28.5 डिग्री, फिरोजपुर का 28.5 डिग्री दर्ज किया गया।

हरिके हैड़ से पानी छोड़ने से टापू कालू वाला व हुसैनीवाला से सटे गांवों में बाढ़ का खतरा

फिरोजपुर के सीमावर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। मंगलवार को हरिके हैड़ से हजारों क्यूसेक पानी छोड़ गया है। इससे टापू कालू वाला को बाढ़ का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ गया है, क्योंकि टापू कालू वाला सतलुज दरिया के तीनों तरफ घिरा हुआ है। इसके अलावा हुसैनीवाला के 17 गांव और 11 पंचायतों पर भी बाढ़ का खतरा साफ दिखाई दे रहा है। 

हुसैनीवाला हैड़ से भी पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे गुरुहरसहाए, जलालाबाद और फाजिल्का के गांव में भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों का आरोप है कि हरिके हैड़ से संबंधित हलके के विधायक पानी छोड़ने के लिए नहरी विभाग के अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं। इस वजह से हुसैनीवाला के गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। यदि बाढ़ आती है तो किसानों की धान की फसल के साथ सब्जी की फसल भी खराब हो जाएगी। मंगलवार को सीमावर्ती गांव का दौरा करने के लिए सीनियर नेता सुखपाल सिंह नन्नू भी पहुंचे। नन्नू ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी मुश्किलें सुनीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed