फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Heavy rain alert in Chandigarh and punjab for three days weather news

Punjab Weather: पंजाब-चंडीगढ़ में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ तेज बरसात, कब आएगा मानसून?

Thu, 19 Jun 2025 12:59 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 19 Jun 2025 12:59 PM IST
सार

पंजाब और राजधानी चंडीगढ़ में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई चेतावनी में लोगों को सावधानी बरतने की अपील भी कई गई है। 

विज्ञापन
Heavy rain alert in Chandigarh and punjab for three days weather news
बारिश के बीच गुजरती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में इन दिनों मौसम सामान्य बना हुआ है। क्योंकि सूबे में बीते दो-तीन दिन से बारिश हुई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। पारा गिरने से लोगों को गर्मी से राहत है। हालांकि उमस लोगों को बेहाल कर रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने पंजाब समेत राजधानी चंडीगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने तीन दिन के लिए भारी बरसात की चेतावनी जारी की है। पंजाब में 21 से 23 जून तक अलर्ट है और राजधानी चंडीगढ़ में 20 जून से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 

विज्ञापन


इससे पहले पंजाब में बुधवार को तापमान में 3.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन फिलहाल यह सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे बना है। सबसे अधिक 38.1 डिग्री का पारा पठानकोट का दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए पंजाब में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत पंजाब में कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश पड़ेगी। 21 जून से तीन दिन पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि पंजाब और चंडीगढ़ में जून के अंत और जुलाई की शुरुआत में मानसून की एंट्री होती है। लेकिन इस बार कयास लगाए जा रहे हैं कि जून के अंत तक मानसून की एंट्री होगी। हालांकि इससे पहले प्री मानसून की बारिश भी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की कमी दर्ज की जा सकती है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 1.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य के पास बना है। सबसे कम 24.2 डिग्री का न्यूनतम पारा रूपनगर का दर्ज किया गया।


अमृतसर का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री, लुधियाना का 34.3 डिग्री, पटियाला का 35.2 डिग्री, बठिंडा का 37.8 डिग्री, फाजिल्का का 37.7 डिग्री, फरीदकोट का 36.5 डिग्री, जालंधर का 34.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 26.4 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना का भी 26.4 डिग्री, पटियाला का 26.2 डिग्री (सामान्य से 0.1 डिग्री नीचे), पठानकोट का 26.2 डिग्री, बठिंडा का 26.6 डिग्री. फरीदकोट का 28.6 डिग्री, एसबीएस नगर का 26.7 डिग्री, गुरदासपुर का 26.5 और जालंधर का 27.6 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed