{"_id":"6aaaa1ecbd1a25f79d0a7d37","slug":"haryana-cm-nayab-saini-slams-aap-in-firozpur-2026-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में गरजे हरियाणा के सीएम: कहा- आप ने किया महिलाओं और युवाओं का शोषण, पूरा नहीं किया एक भी वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में गरजे हरियाणा के सीएम: कहा- आप ने किया महिलाओं और युवाओं का शोषण, पूरा नहीं किया एक भी वादा
Wed, 16 Sep 2026 07:37 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 16 Sep 2026 07:37 PM IST
सार
सैनी ने कहा कि हरियाणा में सरकार ने पहले साल से ही महिलाओं के खातों में 2100 रुपये डालने शुरू कर दिए थे, जबकि पंजाब में महिलाओं को एक हजार रुपये देने की बात अब की जा रही है।
विज्ञापन
सीएम सैनी ने आप पर बोला हमला
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आम आदमी पार्टी सरकार पर पंजाब के नौजवानों और महिलाओं के साथ शोषण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में नौजवानों को रोजगार नहीं दिया गया, जबकि महिलाओं को भी समय पर एक हजार रुपये देने का वादा पूरा नहीं किया गया। इसके विपरीत हरियाणा सरकार ने चुनाव के दौरान जनता से किए वादों को पूरा किया है।
विज्ञापन
गुरुहरसहाए पहुंचे थे सीएम सैनी
सैनी बुधवार को गुरुहरसहाए के डेरा बाबा राम थंमन (बाजेके) में आयोजित धार्मिक समागम में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने संत बाबा हरमेश दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान समागम में मौजूद श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि पंजाब में एक्साइज विभाग की हुई परीक्षा में विधायकों और मंत्रियों से जुड़े लोगों को नौकरी मिलने के आरोप सामने आए हैं, जबकि हरियाणा में शिक्षकों की भर्ती आम नौजवानों के लिए पारदर्शी तरीके से की गई है।
विज्ञापन
आप ने पूरा नहीं किया एक भी वादा: सीएम सैनी
उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में नौकरी के लिए किसी से एक पैसा नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में चुनाव से पहले जनता से 97 घोषणाएं की थीं, लेकिन इनमें से एक भी पूरी नहीं की गई। सैनी ने कहा कि आप ने पंजाब से नशा खत्म करने का वादा किया था, लेकिन उनके अनुसार आज भी पंजाब में नशा बिक रहा है और नौजवान नशे की चपेट में आ रहे हैं।
सैनी ने कहा कि हरियाणा में सरकार ने पहले साल से ही महिलाओं के खातों में 2100 रुपये डालने शुरू कर दिए थे, जबकि पंजाब में महिलाओं को एक हजार रुपये देने की बात अब की जा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है। साथ ही हरियाणा सरकार किसानों की फसल एमएसपी पर खरीद रही है। उन्होंने पंजाब सरकार पर बाढ़ प्रभावित लोगों को अभी तक मुआवजा नहीं देने का आरोप भी लगाया।