{"_id":"6aaa23e6359fe5adc50ed8bf","slug":"gulzar-singh-suicide-case-bjp-leader-tarun-chugh-met-with-family-2026-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुलजार सिंह सुसाइड केस: भाजपा नेता तरुण चुघ ने की परिवार से मुलाकात, कहा-ये मर्डर है; पंजाब में जुल्म की इंतहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलजार सिंह सुसाइड केस: भाजपा नेता तरुण चुघ ने की परिवार से मुलाकात, कहा-ये मर्डर है; पंजाब में जुल्म की इंतहा
Wed, 16 Sep 2026 10:39 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला
Published by: Nivedita
Updated Wed, 16 Sep 2026 10:39 AM IST
सार
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद तरुण चुघ ने आरोप लगाया कि आप शासन में पंजाब के भीतर नशा कई गुना बढ़ चुका है और सरकार का नशे के खिलाफ अभियान महज एक दिखावा और ड्रामा है।
विज्ञापन
तूरगंजारा पहुंचे भाजपा सांसद तरुण चुघ
- फोटो : संवाद
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद तरुण चुघ बुधवार को तूरबंजारा गांव पहुंचे और मृतक गुलजार सिंह के परिजनों से मुलाकात की। परिजनों से गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए चुघ ने प्रदेश की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि पंजाब में इस वक्त जुल्म ढहाने की इंतहा हो चुकी है। इतने अत्याचार तो इतिहास में बाबर और नादिरशाह ने भी नहीं किए थे।
चुघ ने आरोप लगाया कि आप शासन में पंजाब के भीतर नशा कई गुना बढ़ चुका है और सरकार का नशे के खिलाफ अभियान महज एक दिखावा और ड्रामा है। आज पंजाब में नशे और गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाना अपराध बन चुका है।
'सुसाइड नहीं, यह सीधा मर्डर है'
भाजपा नेता ने स्पष्ट किया कि यह आत्महत्या का मामला नहीं है, बल्कि सीधे तौर पर हत्या है। उन्होंने मांग की कि गुलजार सिंह के अंतिम बयान को आधार बनाकर तुरंत प्राथमिकी दर्ज की जाए।
विज्ञापन
चुघ के अनुसार, मृतक के बयान में कैबिनेट मंत्री का नाम साफ तौर पर लिया गया है और परिवार भी इसी के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहा है। उन्होंने गुलजार सिंह की पत्नी, भाई और बेटों को हर संभव कानूनी मदद और इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान चुघ के साथ भाजपा नेता दामन बाजवा, हरमन बाजवा और सरजीवन जिंदल समेत कई अन्य स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

तरुण चुघ का दावा-सरकार आई तो पंजाब में नशे को जड़ से करेंगे खत्म
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पंजाब में नशे की गंभीर समस्या, लचर कानून-व्यवस्था और आप -कांग्रेस के राजनीतिक गठजोड़ को लेकर राज्य सरकार पर चौतरफा हमला बोला है।
बुधवार को सुनाम में भाजपा नेत्री दामन बाजवा के निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि जिस तरह केंद्र की भाजपा सरकार ने देश में पूरी ताकत से नक्सलवाद को खत्म किया है, ठीक उसी तरह पंजाब में भाजपा की सरकार आते ही नशे के काले कारोबार को जड़ से उखाड़कर खत्म किया जाएगा।
तरुण चुघ ने राज्य में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर सवाल उठाते हुए गुलजार सिंह और मोहनजीत सिंह पर हुए अत्याचार के मामले को प्रमुखता से उठाया। इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि पंजाब में आम लोगों पर जुल्म ढाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। चुघ ने कड़े शब्दों में कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी—चाहे वह 'खाकी' (पुलिस) वाला हो या 'खादी' (नेता) पहनने वाला। अपराधियों को संरक्षण देने वाले किसी भी सफेदपोश या अधिकारी को छोड़ा नहीं जाएगा।
आप और कांग्रेस को बताया सगी बहनें
चुघ ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच साठगांठ पर निशाना साधते हुए दोनों को 'सगी बहनें' करार दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मिलकर सरकार बनाने और 2024 का लोकसभा चुनाव साथ लड़ने के बाद अब ये दल पंजाब में जनता को गुमराह करने के लिए आपस में 'नूरा कुश्ती' का दिखावा कर रहे हैं। 1984 के सिख कत्लेआम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिखों के जनसंहार की मुख्य दोषी है। जिस पार्टी के नेताओं के हाथ सिखों के खून से रंगे हैं, उन्हीं के साथ केजरीवाल और भगवंत मान ने दिल्ली की सातों सीटों पर हाथ मिलाकर वोट मांगे।
नाराज फूफा जैसी राजनीति कर रहे विरोधी
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए चुघ ने कहा कि कुछ लोगों की राजनीति सिर्फ 'नाराज फूफा' जैसी रह गई है, जिनका काम हर शुभ काम में नुक्स निकालना होता है। उन्होंने कहा कि घर में डोली आ रही हो या घोड़ी चढ़ रही हो, दिमागी नक्सल बन चुके ये लोग सिर्फ कमियां ही ढूंढते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश में पीएम मोदी के नेतृत्व में 'तरक्की की बारात' निकल चुकी है और अब इसे कोई रोक नहीं सकता। ब्रिक्स को असफल बताना राहुल गांधी के लिए जायज नहीं है।
पंजाब को आर्थिक बदहाली, करप्शन, क्राइम और 'चिट्टे' (नशे) से उबारने के लिए तरुण चुघ ने कहा कि राज्य में कृषि और उद्योग को आपस में जोड़ना होगा। उन्होंने वादा किया कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर राज्य की सभी 21 फसलों पर सबसे पहले न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी दी जाएगी, ताकि राज्य के किसानों को कर्ज के जाल से निकालकर उनकी वित्तीय स्थिति मजबूत की जा सके। इस मौके पर ज्ञान सिंह मान, हरमन बाजवा, शंकर बांसल, राजीव मक्खन आदि मौजूद रहे।