फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Four youths from Punjab returned after being deported from America

Illegal Immigrants: अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए पंजाब के चार युवक, चेकिंग के बाद अपने-अपने घरों को हुए रवाना

Sun, 23 Feb 2025 09:12 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 23 Feb 2025 09:12 PM IST
सार

डिपोर्ट हुए लोगों का विमान इस बार नई दिल्ली एयरपोर्ट पर उतर गया था, इनमें से पंजाब के चारों युवक रविवार शाम इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली से अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरे।

विज्ञापन
Four youths from Punjab returned after being deported from America
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अमेरिका सरकार की ओर से अवैध ढंग से रह रहे भारतीयों को डिपोर्ट करने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी के तहत रविवार को 12 लोगों को डिपोर्ट किया गया, जिनमें से चार पंजाब के रहने वाले हैं। डिपोर्ट हुए लोगों का विमान इस बार नई दिल्ली एयरपोर्ट पर उतर गया था, इनमें से पंजाब के चारों युवक रविवार शाम इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली से अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरे। यहां पर इमीग्रेशन चेकिंग के बाद इन चारों युवकों को उनके घरों की तरफ रवाना कर दिया गया। इन चार में से एक गुरदासपुर से, एक बटाला से, एक जालंधर और एक पटियाला से संबंधित है।

विज्ञापन

बता दें कि डिपोर्ट होकर इन सभी भारतीयों को इस बार अमेरिका सरकार की ओर से सैन्य विमान में नहीं बल्कि आम यात्रियों वाले विमान में भेजा है। जोकि दिल्ली में लैंड हुआ था। दिल्ली में सभी की इमीग्रेशन, कस्टम व अन्य जांच के बाद पंजाब के चार युवकों को इंडिगो की फ्लाइट के जरिए श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करवा दिया गया। यहां पर औपचारिक जांच के बाद सभी को भेज दिया गया। वहीं इससे पहले तीन सैन्य विमानों में कुल 332 भारतीयों को डिपोर्ट किया जा चुका है। उन सभी को अमृतसर में ही लैंड करवाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत आए युवकों की इस रूप में हुई पहचान
सूत्रों ने डीपोर्ट होकर पहुंचे युवकों की पहचान गुरदासपुर के हरप्रीत सिंह, मनिंदर दत्त, जालंधर निवासी जुगराज सिंह और पटियाला जिला के नाभा निवासी जतिंदर सिंह उर्फ भंगू के रूप में बताई है। पता चला है कि चारों युवकों को अमेरिका से पनामा लाया गया था। वहां एक सप्ताह तक एक होटल में रखा गया। वहां से एक एनजीओ ने चारों को टिकट दिलाकर दिल्ली एयरपोर्ट और फिर दिल्ली से अमृतसर एयरपोर्ट के लिए रवाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed