फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Five employees arrested in Rs 40 lakh subsidy scam in Horticulture department in Ambala

Haryana: बागवानी विभाग में 40 लाख रुपये का घोटाला; माली और लेखाकार समेत पांच कर्मचारी गिरफ्तार

Mon, 13 Apr 2026 08:06 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: Ankesh Kumar Updated Mon, 13 Apr 2026 08:06 PM IST
सार

पिछले साल जनवरी 2025 में मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम ने इस घोटाले का खुलासा किया था, जिसके बाद तत्कालीन जिला बागवानी अधिकारी समेत कुल नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन
Five employees arrested in Rs 40 lakh subsidy scam in Horticulture department in Ambala
पुलिस - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

हरियाणा के अंबाला में बागवानी विभाग में लगभग 40 लाख रुपये की सब्सिडी घोटाले के मामले में सोमवार को आर्थिक अपराध शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। पिछले साल जनवरी 2025 में मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम ने इस घोटाले का खुलासा किया था, जिसके बाद तत्कालीन जिला बागवानी अधिकारी समेत कुल नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन


विभागीय जांच रिपोर्ट के आधार पर आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने सोमवार को माली हैप्पी सिंह, माली नवनीत, सलाहकार शिवम, माली राजेश कुमार और लेखाकार गुरविंदर सिंह को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस अब रिमांड के दौरान इन आरोपियों से सख्त पूछताछ करेगी कि गबन की गई लाखों रुपये की राशि कहां छिपाई गई है और इस घोटाले में विभाग के अन्य बड़े अधिकारी कौन-कौन शामिल थे। 
विज्ञापन


मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस ने संकेत दिया है कि जल्द ही अन्य लोगों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। यह मामला सरकारी सब्सिडी योजनाओं में दस्तावेजों की सही जांच न करने और मिलीभगत की आम समस्या को एक बार फिर उजागर करता है। हरियाणा सरकार ऐसे घोटालों पर सख्त रुख अपनाए हुए हैं और आगे की जांच से कई और बड़े नाम सामने आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed