Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   First meeting of the Akali-BJP alliance in Chandigarh

गठबंधन के बाद अकाली-भाजपा की पहली बैठक: सुखबीर के घर पहुंचे ढिल्लों-जाखड़, सीटों के बंटवारे पर हुई चर्चा

Sat, 28 Nov 2026 02:51 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 28 Nov 2026 02:51 PM IST
सार

छह साल बाद फिर साथ आए अकाली दल और भाजपा ने पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपनी सियासी तैयारियों को रफ्तार देनी शुरू कर दी है। गठबंधन के एलान के बाद सुखबीर बादल के आवास पर हुई पहली बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोगा दौरे, चुनावी रणनीति और सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा हुई।

विज्ञापन
First meeting of the Akali-BJP alliance in Chandigarh
गठबंधन के बाद बीजेपी-अकाली दल की पहली बैठक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अकाली दल और भाजपा के बीच गठबंधन की घोषणा के बाद शनिवार को दोनों दलों के नेताओं की पहली औपचारिक बैठक हुई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल से चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। 

विज्ञापन


इस बैठक के जरिए दोनों दलों ने गठबंधन के साथ आगे बढ़ने का राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 दिसंबर को प्रस्तावित मोगा दौरे और रैली की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। इसके अलावा विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे और चुनावी रणनीति पर भी शुरुआती बातचीत हुई। दोनों दलों के बीच गठबंधन की घोषणा के बाद यह पहली बड़ी बैठक थी इसलिए इसे आगामी चुनाव की तैयारियों की दिशा में अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन


पीएम मोदी का पंजाब दौरा
बैठक के बाद भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि एनडीए के सभी सहयोगी दलों का दोबारा एक साथ आना बातचीत और आपसी तालमेल का अवसर है। गठबंधन में किसी तरह का गतिरोध नहीं है। उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल ने प्रधानमंत्री मोदी को पंजाब आने का निमंत्रण दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री 8 दिसंबर को पंजाब आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

जाखड़ ने परिसीमन विधेयक को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत के राज्यों को लोकसभा में उनके 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व में कमी आने की आशंका थी। उनकी चिंताओं का समाधान होने के बाद अब इस मुद्दे पर विरोध का कोई ठोस आधार नहीं रह जाता। उन्होंने कहा कि व्यापक सहमति बनने के बाद कांग्रेस के लिए अपने विरोध के सार्वजनिक रुख से पीछे हटना मुश्किल हो सकता है।

छह साल बाद फिर साथ आए अकाली-भाजपा
गौरतलब है कि अकाली दल और भाजपा छह साल बाद फिर एक साथ आए हैं। दोनों दलों ने 2027 का विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने का फैसला किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि गठबंधन में अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में रहेगा और सरकार बनने की स्थिति में मुख्यमंत्री पद भी अकाली दल के पास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed