फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Firing during Kabaddi match one injured in Firozpur

घरेलू कलह में फायरिंग: कबड्डी मैच के दाैरान जीजा ने साले पर दागी गोलियां, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Thu, 15 May 2025 08:57 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 15 May 2025 08:57 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक दोनों परिवारों में किसी बात पर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर गांव में पंचायत भी बैठ चुकी थी। वीरवार को दोबारा फैसले के लिए पंचायत बैठनी थी। इससे पहले बुधवार की शाम कबड्डी मैच के दौरान जीजा ने साले पर गोलियां दाग दी।

विज्ञापन
Firing during Kabaddi match one injured in Firozpur
परिजनों से बात करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

फिरोजपुर के गांव काला मिड्डू (गांव आरिफके) में चल रहे कबड्डी मैच के दौरान एक व्यक्ति ने अपने साले पर गोलियां दाग दी। तीन गोलियां लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि इस घटना के दौरान पांच साल का एक बच्चा भी घायल हो गया है। इस बच्चे के कान को गोली छूकर निकल गई थी। इस मामले की सूचना मिलते ही एसएसपी भूपेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ वारदात स्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन




एसएसपी ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक दोनों परिवारों में किसी बात पर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर गांव में पंचायत भी बैठ चुकी थी। वीरवार को दोबारा फैसले के लिए पंचायत बैठनी थी। इससे पहले बुधवार की शाम कबड्डी मैच के दौरान जीजा ने साले पर गोलियां दाग दी। साले की हालत चिंताजनक है। बताया जा रहा है कि उसके पांच साल के बच्चे के कान पर गोली लगी है, जो जख्मी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed