फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Ferozepur police in Punjab arrested six people with 2.5 kg heroin, 3 pistols and 17 cartridges

Punjab Crime: फिरोजपुर पुलिस ने ढाई किलो हेरोइन की बरामद, तीन पिस्तौलें व 17 कारतूस संग छह गिरफ्तार

Sun, 06 Jul 2025 02:25 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 06 Jul 2025 02:25 PM IST
सार

पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर मालीवाड़ा के पास एक कार को रोक कर दो आरोपियों को काबू किया। जबकि एक आरोपी भाग गया। तलाशी लेने पर 32 बोर दो पिस्तौलें व 17 कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Ferozepur police in Punjab arrested six people with 2.5 kg heroin, 3 pistols and 17 cartridges
पंजाब पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

फिरोजपुर पुलिस ने छह शातिरों को काबू किया है, पकड़े गए आरोपियों से ढ़ाई किलो हेरोइन, तीन पिस्तौल, 17 कारतूस व कार बरामद हुई है। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएससी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि आरोपी बलविंदर सिंह व चरणजीत कौर वासी निहाले वाला से एक किलो 815 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जबकि आरोपी हरजिंदर सिंह से 280 ग्राम हेरोइन पकड़ी है। पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए 475 ग्राम हेरोइन व तीस ग्राम अफीम आई है, जो बीएसएफ ने बरामद की है।

विज्ञापन


इसके अलावा काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट फिरोजपुर की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अरमान गिल वासी चर्च रोड अवैध असलहा की खरीद-फरोख्त करता है। इस समय श्मशानघाट कैंट रोड पर खड़ा ग्राहक का इंतजार कर रहा है। उक्त टीम ने बताई हुई जगह पर दबिश देकर आरोपी को काबू कर उसके पास से 30 बोर की एक पिस्तौल बरामद की है। 
विज्ञापन




थाना सदर जीरा पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर मालीवाड़ा के पास एक कार को रोक कर दो आरोपियों को काबू किया। जबकि एक आरोपी भाग गया। तलाशी लेने पर 32 बोर दो पिस्तौलें व 17 कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जश्नप्रीत वासी झतरा व देव वासी कोट इशेखां रोड जीरा के तौर पर हुई है। फरार आरोपी की पहचान गुरप्रताप सिंह वासी शाहवाला रोड धक्का बस्ती जीरा के तौर पर हुई है। थाना सदर जीरा पुलिस ने उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed