Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Farmers to protest against land pooling policy on 7th August in Ludhiana said farmer leader Jagjit Dallewal

पंजाब में किसानों का प्रदर्शन: किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने फिर चेताया, सरकार पर विश्वास नहीं...खोलेंगे मोर्चा

Tue, 05 Aug 2025 12:43 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 05 Aug 2025 12:43 PM IST
सार

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने एक बार फिर से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी दी है। इसके तहत लुधियाना में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन सात अगस्त को किया जाएगा। 

विज्ञापन
Farmers to protest against land pooling policy on 7th August in Ludhiana said farmer leader Jagjit Dallewal
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) गैर राजनीतिक के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा है कि सरकार धोखेबाज है जिसका विश्वास नहीं किया जा सकता है। सीएम भगवंत मान लैंड पूलिंग पॉलिसी पर किसानों की राय लेने की बात कह रहे हैं लेकिन जब तक इस पॉलिसी को रद्द नहीं किया जाता, किसान पीछे नहीं हटेंगे। 7 अगस्त को लुधियाना में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें उन्होंने प्रदेश की सभी किसान जत्थेबंदियों बड़ी संख्या में हिस्सा लेने की अपील की है।
विज्ञापन


डल्लेवाल ने कहा कि आप नेताओं व विधायकों को भी पता चल गया है कि अब लोगों ने पॉलिसी का विरोध शुरू कर दिया है और उनके लिए गांवों में एंट्री करना मुश्किल हो जाएगा। यही कारण है कि दबी आवाज में भी इस पॉलिसी का विरोध कर रहे हैं। लुधियाना में प्रदर्शन के जरिये सरकार को दिखाया जाएगा कि पंजाब के लोग इस पॉलिसी को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। कुछ दिन पहले अपने ही खास लोगों को बुलाकर आम आदमी पार्टी ने यह दिखाने का प्रयास किया कि किसान जत्थेबंदियों ने इस पॉलिसी का समर्थन किया है और लोग किसान पॉलिसी को जमीन देने के लिए आगे आ रहे हैं लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। सभी जिलों में इसका विरोध हो रहा है। डल्लेवाल ने कहा कि वह कौमी इंसाफ मोर्चे के प्रदर्शन को भी वह समर्थन देंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

सीटीयू-एसकेएम ने किया 13 अगस्त को प्रदर्शन का एलान
केंद्रीय ट्रेड यूनियन (सीटीयू) और संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने अमेरिका के राष्ट्रपीति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ धमकियों और भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक व्यापार समझौते के खिलाफ 13 अगस्त को प्रदर्शन का एलान किया है। मोर्चे ने अमेरिका के 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने और रूस के साथ तेल व्यापार समझौते पर जुर्माना लगाने की धमकियों की कड़ी निंदा की है। मोर्चे के अनुसार यह रूस के साथ भारत के व्यापारिक संबंधों को बिगाड़ने और भारत पर आर्थिक दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही कहा है कि भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक व्यापार समझौते में विदेशी कॉर्पोरेट मुनाफे को बढ़ावा देने के साथ किसानों, मजदूरों और आर्थिक स्वतंत्रता के हितों की अनदेखी की गई है, जिसके खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed