फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Encounter in Moga one injured

Moga: मोगा में पुलिस और हत्या के दो आरोपियों में मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में टांग में गोली लगने से बदमाश जख्मी

Wed, 02 Jul 2025 01:16 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 02 Jul 2025 01:16 PM IST
सार

मोगा में 13 मार्च को शिवसेना नेता की हत्या के मामले में नामजद दो आरोपियों को मोगा पुलिस ने दो दिन पहले हिमाचल से पकड़ा था। दोनों आरोपियों की पहचान अरुण हांडा और सिकंदर सिंह के रूप में हुई। दोनों मोगा के रहने वाले हैं और उन पर 24 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Encounter in Moga one injured
मोगा में मुठभेड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

मोगा में पुलिस और हत्या के दो आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों को इलाज के लिए मोगा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक मोगा में 13 मार्च को शिवसेना नेता की हत्या के मामले में नामजद दो आरोपियों को मोगा पुलिस ने दो दिन पहले हिमाचल से पकड़ा था। दोनों आरोपियों की पहचान अरुण हांडा और सिकंदर सिंह के रूप में हुई। दोनों मोगा के रहने वाले हैं और उन पर 24 मामले दर्ज हैं। अदालत ने दोनों को दो दिन के रिमांड पर भेजा था।


इस दाैरान आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मोगा के सिंघावाला पर गंदे नाले के साथ लगते रोड में एक जगह पर हथियार छुपाकर रखे थे। पुलिस जब दोनों आरोपियों को साथ लेकर असलाह रिकवरी करने आए तो सिकंदर ने छुपाए हुए पिस्तौल से पुलिस के ऊपर तीन फायर किए। जवाबी फायरिंग में एक गोली सिकंदर की टांग में लगी।  अरुण हांडा ने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने उसको पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed