फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   E-rickshaw driver robbed in Bathinda

पंजाब: बठिंडा में ई-रिक्शा चालक से लूट, सुनसान जगह ले जाकर रॉड से किया हमला; तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 22 Sep 2026 03:26 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यज एजेंसी, बठिंडा Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 22 Sep 2026 03:26 PM IST
सार

आरोपियों ने चालक का पर्स, मोबाइल और अन्य सामान छीन लिया। ई-रिक्शा भी ले जाने की कोशिश की, लेकिन चालक के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन
E-rickshaw driver robbed in Bathinda
लूट मामले में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बठिंडा शहर में ई-रिक्शा चालक को सवारी बनकर लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहले बस स्टैंड से ई-रिक्शा किराये पर लिया। इसके बाद चालक को मानसा रोड स्थित 400 एकड़ इंडस्ट्रियल एरिया की तरफ ले गए। सुनसान जगह पहुंचते ही चालक पर रॉड और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

विज्ञापन


आरोपियों ने चालक का पर्स, मोबाइल और अन्य सामान छीन लिया। ई-रिक्शा भी ले जाने की कोशिश की, लेकिन चालक के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल जांच के आधार पर तीनों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से ई-रिक्शा, नकदी, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन


बस स्टैंड से बैठी सवारी, रास्ते में रची लूट की साजिश
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह निवासी बाबा दीप सिंह नगर, सतवंत सिंह निवासी बलराज नगर और गुरप्रीत सिंह निवासी बाबा दीप सिंह नगर, बठिंडा के रूप में हुई है। गुरप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह ने बस स्टैंड से ई-रिक्शा चालक बिशन सिंह को 400 एकड़ इंडस्ट्रियल एरिया जाने के लिए किराये पर लिया था। रास्ते में दोनों ने चालक को सुनसान जगह पर ई-रिक्शा रोकने के लिए कहा। इसके बाद उनका साथी सतवंत सिंह भी वहां पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रॉड से सिर पर वार, 10-12 टांके लगे
आरोपियों ने चालक को पकड़कर उसके सिर, हाथ और टांगों पर हमला किया। उसके पर्स में करीब 3,500 रुपये, पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज थे। आरोपियों ने मोबाइल भी छीन लिया। हमले में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर पर गहरी चोट लगने के कारण उसे 10 से 12 टांके लगाए गए। चालक के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकले। राहगीरों ने 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पीसीआर टीम ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।

सीसीटीवी से खुला राज, पहले से दर्ज हैं केस
डीएसपी देहाती एचएस सरां ने बताया कि थाना सदर बठिंडा और पीसीआर टीम ने सीसीटीवी फुटेज व टेक्निकल फॉलोअप के जरिए आरोपियों की पहचान की। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर पहले भी मामले दर्ज हैं। अब उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से अन्य वारदातों और उनके साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed