{"_id":"67ef4c55dbd7be24ae035bab","slug":"due-to-storage-crisis-in-punjab-8191-metric-tonnes-grain-spoiled-in-last-four-years-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में अनाज की बर्बादी: 16 लाख लोगों का पेट भरने लायक अन्न सड़ा... रिपोर्ट में कारण भी साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में अनाज की बर्बादी: 16 लाख लोगों का पेट भरने लायक अन्न सड़ा... रिपोर्ट में कारण भी साफ
Fri, 04 Apr 2025 08:35 AM IST
निवेदिता वर्मा
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 04 Apr 2025 08:35 AM IST
सार
पंजाब में कुल 174 लाख मीट्रिक टन अनाज स्टोरेज की क्षमता है, जिसमें 124 लाख मीट्रिक टन स्टोरेज क्षमता फूड काॅर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) के पास है। वहीं 56 लाख मीट्रिक टन का प्रबंधन राज्य खुद करता है।
विज्ञापन
मंडियों में अनाज
- फोटो : संवाद/फाइल
विस्तार
पंजाब में स्टोरेज संकट की वजह से बीते चार सालों में 8,191 मीट्रिक टन (एमटी) अनाज खराब हो चुका है। देशभर में अनाज खराब होने का यह आंकड़ा सबसे अधिक है।
चिंताजनक बात ये है कि 2022-23 में करीब 264 मीट्रिक टन अनाज खराब हुआ था लेकिन अगले वित्त वर्ष 2023-24 में यह आंकड़ा करीब 29 गुना बढ़कर 7746 मीटिंग टन पहुंच गया। इस देश में जहां हर साल सैकड़ों लोग भूख से मर जाते हैं, वहां इस तरह के आंकड़े हैरानीजनक हैं। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीसी) के तहत इस खराब हुए अनाज से 16 लाख लोगों का पेट भरा जा सकता था।
उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार हर साल खराब हो रहे अनाज की मात्रा में बढ़ोतरी होती जा रही है, जो स्टोरेज प्रबंधन पर सवाल खड़े करती है।