फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Drug free Punjab DGP Gaurav Yadav 235 Pakistanis came to Punjab on visa

नशा मुक्त पंजाब: DGP ने बताया कैसे काम करेगी पुलिस, 31 मई तक डेडलाइन, पंजाब में आए थे 235 पाकिस्तानी

Mon, 28 Apr 2025 01:46 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 28 Apr 2025 01:46 PM IST
सार

पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने 31 मई तक पंजाब को नशा मुक्त बनाने को लेकर जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। वहीं पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर डीजीपी ने कहा कि पंजाब में 235 पाकिस्तानी नागरिक वीजा पर आए थे।

विज्ञापन
Drug free Punjab DGP Gaurav Yadav 235 Pakistanis came to Punjab on visa
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जानकारी देते डीजीपी गौरव यादव। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब पुलिस ने सूबे को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है। डीजीपी गौरव यादव ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि पंजाब सरकार की ओर से 31 मई प्रदेश में नशा के खात्मे के लिए डेडलाइन तय की गई है। इसके अलावा प्रदेश भर के पुलिस कमिश्नर और एसपी को अपने स्तर पर अपने एरिया में नशे को पूरी तरह से खत्म करने के लिए 31 मई से पहले डेडलाइन तय करने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन


डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक प्रदेश में जो लोग पाकिस्तान से वीजा लेकर ठहरे हुए हैं उन्हें वापस भेजने का काम किया जा रहा है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया की पंजाब में 235 पाकिस्तानी नागरिक वीजा पर आए थे।
विज्ञापन


वहीं डीजीपी का कहना है कि 31 मई की डेडलाइन खत्म होने के बाद इंटेलिजेंस और उन एजेंसियों के जरिये प्रदेश भर में नशे के खात्मे को लेकर सर्वे कराया जाएगा। इस सर्वे के जरिये हर जिला की एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। सर्वे से पता किया जाएगा की प्रदेश के सभी जिलों में नशा तस्करी और नशा तस्करों की स्थिति क्या है। सर्वे के आधार पर नशे के खात्मे को लेकर पंजाब सरकार की ओर से शुरू किया युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत जिन अधिकारियों ने जमीनी स्तर पर अच्छा काम किया है, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। वहीं, अगर जिन अधिकारियों के अपने कार्य क्षेत्र में नशे पर काबू नहीं पाया गया है उन पर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed