फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Distressed by allegations regarding obscene photos of a friend's sister, a young man took his own life

लांछन पर दी जान: दोस्त की बहन की अश्लील तस्वीरों के शक में युवक की पिटाई, गोली मार कर दी जान; तीन दोस्त नामजद

Mon, 28 Sep 2026 11:02 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, जैतो
संवाद न्यूज एजेंसी, जैतो Published by: Akash Dubey Updated Mon, 28 Sep 2026 11:02 PM IST
सार

दोस्ती में शक के बाद हुई मारपीट और आरोपों से परेशान 32 वर्षीय सुरेश कुमार ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। पुलिस ने मनीष कुमार, विशाल उर्फ सालू और लक्की के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Distressed by allegations regarding obscene photos of a friend's sister, a young man took his own life
मृतक की फाइल फोटो और मौके पर पड़ा असलहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्थानीय अंबेडकर नगर में दोस्ती के बीच पैदा हुए शक के बाद हुई मारपीट का मामला युवक की मौत तक पहुंच गया। 32 वर्षीय सुरेश कुमार ने मारपीट और उस पर लगाए गए आरोपों से परेशान होकर घर की छत पर पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल जैतो ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदकोट रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

मृतक के भाई नरेश कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सुरेश कुमार की मनीष कुमार, विशाल उर्फ सालू और लक्की के साथ दोस्ती थी। एक दिन पहले 27 सितंबर की शाम सुरेश मनीष के घर गया था। नरेश के अनुसार, वहां मनीष ने सुरेश पर आरोप लगाया कि उसके मोबाइल फोन में उसकी बहन की अश्लील तस्वीरें हैं। सुरेश ने आरोप से इनकार करते हुए मनीष को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद बढ़ गया। शिकायत के मुताबिक मनीष कुमार, विशाल उर्फ सालू और लक्की ने पहले घर के अंदर और फिर गली में सुरेश के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट के बाद सुरेश घर लौट आया। परिवार ने उसे समझाया कि सुबह पंचायत और पुलिस को मामले की जानकारी दी जाएगी। रात करीब साढ़े आठ बजे परिवार ने छत से गोली चलने की आवाज सुनी। नरेश ने छत पर जाकर देखा तो सुरेश गंभीर हालत में चारपाई पर पड़ा था और पास में पिस्तौल पड़ी थी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में थाना जैतो के एसएचओ नवप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने नरेश के बयान के आधार पर मनीष कुमार, विशाल उर्फ सालू और लक्की के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार मृतक के पास कोई लाइसेंसी हथियार नहीं था। इस्तेमाल की गई पिस्तौल कहां से आई, इसकी भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed