{"_id":"6ab389224768da48e600ee44","slug":"dearness-allowance-for-punjab-employees-8-increase-benefits-to-take-effect-from-september-1-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा: सरकार ने की आठ फीसदी की बढ़ोतरी, एक सितंबर से मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा: सरकार ने की आठ फीसदी की बढ़ोतरी, एक सितंबर से मिलेगा लाभ
Wed, 23 Sep 2026 01:39 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:39 PM IST
सार
पंजाब में महंगाई भत्ते की दर को 42 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया गया है। यह कुल 8 फीसदी की बढ़ोतरी है। यह वृद्धि 1 सितंबर 2026 से प्रभावी होगी। कर्मचारियों को इसका लाभ सितंबर 2026 के वेतन के साथ मिलेगा।
विज्ञापन
डीए में बढ़ोतरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है। सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 8 फीसदी की बढ़ोतरी का आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है। इस फैसले से महंगाई भत्ते की दर 42 फीसदी से बढ़कर 50 फीसदी हो गई है, जिससे लाखों कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।
यह बढ़ोतरी 1 सितंबर 2026 से लागू होगी। कर्मचारियों को इस बढ़ी हुई दर का लाभ सितंबर 2026 के वेतन के साथ मिलेगा। वित्त विभाग (वित्त कार्मिक-1 शाखा) ने यह आदेश जारी किया है। वित्त विभाग की अवर सचिव की ओर से 23 सितंबर को पत्र संख्या FD-FP-10DA/3/2024-1FP1/36 के तहत यह आदेश जारी किया गया। यह आदेश पंजाब के सभी विभागों, विभागाध्यक्षों, उच्च न्यायालय और जिला अधिकारियों को भेजा गया है। इस फैसले से पंजाब सरकार के लाखों कर्मचारियों के मासिक वेतन में सीधी बढ़ोतरी होगी। यह कदम उन्हें बढ़ती महंगाई से राहत प्रदान करेगा।