{"_id":"68ee789b1467c2da930f36c7","slug":"youth-injured-in-firing-at-eastwood-village-in-phagwara-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा में फायरिंग: ईस्टवुड विलेज में हंगामा, युवक को लगी गोली, आरोपियों की पहचान के लिए खंगाले सीसीटीवी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फगवाड़ा में फायरिंग: ईस्टवुड विलेज में हंगामा, युवक को लगी गोली, आरोपियों की पहचान के लिए खंगाले सीसीटीवी
Tue, 14 Oct 2025 09:51 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 14 Oct 2025 09:51 PM IST
सार
फगवाड़ा के ईस्टवुड विलेज में फायरिंग की घटना हुई है। एक युवक को गोली लगी है और उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना मंगलवार रात की है।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल युवक संदीप।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के फगवाड़ा में मंगलवार रात फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। जालंधर-फगवाड़ा राजमार्ग पर स्थित ईस्टवुड विलेज में देर रात गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया, जिसकी पहचान फगवाड़ा निवासी संदीप के रूप में हुई है। गोली संदीप की जांघ में लगी है और उसे रामा मंडी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ईस्टवुड विलेज में कुछ युवकों ने हंगामा किया और जब वहां मौजूद सुरक्षा बाउंसरों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो हाथापाई शुरू हो गई। इसके दौरान युवकों ने फायरिंग कर दी और गोली संदीप की जांघ में लगी।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि संदीप ने मौके से भागने से पहले एक बाउंसर को भी घायल कर दिया। इस बीच, पुलिस ने कहा कि तलहन गांव का सुखा नामक युवक कथित तौर पर गोलीबारी करने के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर फगवाड़ा पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और जांच शुरू की। घटनास्थल से एक गोली का खोल बरामद किया गया है। घटना क्रम का पता लगाने और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि घटना के दौरान मौजूद व्यक्तियों की भूमिका की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Accident: बरनाला-चंडीगढ़ हाईवे पर दो कारों में भीषण टक्कर, गाड़ियों के उड़े परखच्चे, तीन की मौत, दंपती घायल