फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two youths in a car arrested with 639 grams of opium.

Bhiwani News: 639 ग्राम अफीम के साथ कार सवार दो युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two youths in a car arrested with 639 grams of opium.
भिवानी। सीआईए द्वितीय ने मंगलवार को चारा मंडी गेट के सामने गाड़ी सवार ओमवीर निवासी धनाना और मनोज निवासी तिगड़ाना को 639 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ थाना शहर भिवानी में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा ने मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत सीआईए द्वितीय के उप निरीक्षक अजय कुमार ने विश्वसनीय सूत्र से मिली सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गाड़ी में काबू किया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी ओमवीर खेती-बाड़ी और मनोज होटल का काम करता है। दोनों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने ओमवीर को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए, जबकि मनोज को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि रिमांड के दौरान मनोज से मादक पदार्थ कहां से लाया गया, किसे बेचने की योजना थी तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों और नेटवर्क के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed