फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accusation of rape on the pretext of providing a job

Faridabad News: नौकरी दिलाने के बहाने दुष्कर्म का आरोप

Thu, 17 Sep 2026 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Accusation of rape on the pretext of providing a job
ऑनलाइन नौकरी के लिए डाला था बायोडाटा, प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ऑनलाइन नौकरी की तलाश में बायोडाटा डालने वाली नोएडा निवासी युवती को नौकरी दिलाने के बहाने फरीदाबाद बुलाकर होटल ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने घटना के बाद किसी को बताने या पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती की शिकायत पर एनआईटी थाना पुलिस ने सात सितंबर को आरोपी प्रवीन कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

युवती के अनुसार 21 अगस्त को उसके पास प्रवीन कुमार ने फोन और व्हाट्सएप कॉल की थी। उसने ऑनलाइन नौकरी की साइट से बायोडाटा मिलने की बात कहते हुए अपने स्कूल में रिसेप्शन पर नौकरी दिलाने की बात कही। दोनों के बीच नौकरी को लेकर कई बार बातचीत हुई। आरोपी ने स्कूल का पता जेवर बताया था।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार 29 अगस्त को प्रवीन ने उसे ग्रेटर फरीदाबाद वर्ल्ड स्ट्रीट बुलाया। युवती करीब 2:00 बजे वहां पहुंची तो आरोपी ने उसकी लोकेशन मांगी और वहां से उसे एनआईटी-पांच ले गया। आरोप है कि आरोपी ने होटल में चलकर बातचीत करने की बात कही और एक होटल में कमरा बुक किया। युवती का आरोप है कि होटल के कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के अनुसार आरोपी ने घटना के बाद शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण उसने तत्काल शिकायत नहीं की, बाद में एक सितंबर को पुलिस को शिकायत दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed