Punjab: जमीन बेची... कर्ज लिया, 40 लाख देकर डंकी रूट से बेटे को भेजा अमेरिका, जंगलों में भटका, मौत
अपने सुनहरे भविष्य और परिवार की माली हालत ठीक करने के सपने लिए डंकी रूट से अमेरिका गए युवक की मौत हो गई। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पंजाब के कपूरथला के विनोद सिंह का शव शुक्रवार को उसके गांव पहुंचा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गरीब परिवार ने अपनी जमीन बेची, कर्ज लिया और 40 लाख खर्च कर बेटे को डंकी रूट से अमेरिका भेजा। उम्मीद थी कि बेटा वहां डॉलर कमाएगा और परिवार की माली हालत भी सुधारेगा। लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। बेटा जिंदा तो घर नहीं लौटा लेकिन अब उसका शव परिवार के पास पहुंचा है।
कपूरथला की सब डिवीजन सुल्तानपुर लोधी के मंड क्षेत्र के गांव शिव दयाल वाला के एक युवक की अमेरिका में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसकी कैंसर के कारण मौत हुई है। उसका शव शुक्रवार उनके पैतृक गांव शिव दयाल वाला लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया।
मृतक के पिता करतार सिंह के अनुसार उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। बावजूद इसके उन्होंने अपने बेटे विनोद सिंह का बेहतर भविष्य के लिए कर्ज लेकर और अपनी 4 कनाल जमीन बेचकर 40 लाख रुपये लगाकर अगस्त 2022 में डंकी रूट के जरिये अमेरिका भेजा था।
अमेरिका पहुंचते ही विनोद को हुआ कैंसर
अमेरिका पहुंचते ही वह कैंसर से पीड़ित हो गया। इसके चलते वहां काफी दिनों तक बीमार रहने के बाद उसकी मौत हो गई। मृतक युवक के माता-पिता का कहना है कि उन्होंने अपने बेटे विनोद सिंह को परिवार के आर्थिक हालात सुधरने की उम्मीद से विदेश भेजा था।
यह भी पढ़ें : स्कूली छात्रा से गाड़ी में दुष्कर्म: शिक्षक बना भक्षक... नाबालिग को लिफ्ट के बहाने कार में बिठाया, फिर लूट ली आबरू
परिवार को विनोद की बीमारी के बारे में दोस्तों से पता चला
विनोद के पिता करतार सिंह का कहना है कि विनोद सात महीने बाद अमेरिका पहुंचा, क्योंकि उसने सात महीने तक जंगलों का सफर तय किया था और लंबी यात्रा के बाद वह अमेरिका पहुंचा था। अमेरिका पहुंचने के एक महीने बाद उसे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो गई। यह बात उन्हें विनोद के साथ रहने वाले दोस्तों से पता चली थी। काफी समय तक विनोद का इलाज उसके दोस्तों ने एक दूसरे की मदद से कराया, लेकिन आखिरकार इस बीमारी से लड़ते हुए विनोद की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: पंजाब के युवक की मनीला में मौत: परिवार का इकलौता था जीवनजोत, दो साल पहले गया था विदेश, सड़क हादसे में गई जान
दोस्तों ने ही विनोद के शव को भारत भेजा
विनोद की मां संतोष की नम आंखें अभी भी अपने बेटे का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके दोस्तों ने पैसे इकट्ठा करके मृतक विनोद सिंह का शव भारत भेजा। इसके लिए उन्होंने उसके दोस्तों का आभार जताया है। उन्होंने सरकार और सामाजिक सेवा संगठनों से वित्तीय सहायता की मांग की है।