फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   School teacher misdeed minor girl student in Patiala

स्कूली छात्रा से गाड़ी में दुष्कर्म: शिक्षक बना भक्षक... नाबालिग को लिफ्ट के बहाने कार में बिठाया, लूट ली आबरू

Fri, 18 Apr 2025 05:17 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 18 Apr 2025 05:17 PM IST
सार

पंजाब के पटियाला में स्कूली छात्रा से शिक्षक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी शिक्षक ने छात्रा को अपनी कार में लिफ्ट के बहाने बिठाया और फिर उसकी इज्जत लूट ली। आरोपी ने छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दी थी। 

विज्ञापन
School teacher misdeed minor girl student in Patiala
crime - फोटो : freepik

विस्तार

पंजाब में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म हुआ है। दुष्कर्म करने वाला आरोपी छात्रा के स्कूल का ही शिक्षक हैं। पटियाला में लिफ्ट के बहाने कार में बिठाकर छात्रा की असमत लूटने वाला आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना घन्नौर पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी लेक्चरर के खिलाफ दुष्कर्म, धमकाने और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी थाना घन्नौर से एएसआई गुरविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी लेक्चरर को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया है। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत पर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान मनजीत सिंह निवासी गांव मामूमाजरा जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी की आयु करीब 47 साल है और वह विवाहित भी है। एएसआई गुरविंदर सिंह ने बताया कि पीडिता सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा है और इस साल 12वीं क्लास के पेपर दिए हैं। उसकी आयु 18 साल से कुछ माह कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मासी के पास रहती है पीड़िता
पुलिस के मुताबिक पीड़िता पिछले करीब 15 वर्षों से अपनी मासी के पास रह रही है। पीड़ित छात्रा ने पुलिस को दिए बयान के मुताबिक पिछले करीब दो साल से पंजाबी लेक्चरर मनजीत सिंह उनके स्कूल में पढ़ा रहा है। कई बार छात्रा को आरोपी अपनी कार से उसके घर छोड़ देता था। 5 मार्च 2025 को छात्रा स्कूल से बाहर घर जाने के लिए निकल रही थी, इसी दौरान अचानक आरोपी उसके पास कार पर सवार होकर आया और उसको घर छोड़ने के लिए कहा। छात्रा कार में बैठ गई। लेकिन छात्रा को सीधा घर ले जाने की बजाय गांव लोहसिंबली से गांव जमीतगढ़ के बीच कार रोक कर आरोपी ने उसके साथ कार में ही दुष्कर्म किया। 


आरोपी ने दी थी जान से मारने की धमकी
आरोपी लेक्चरर ने छात्रा को इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस कारण नाबालिग कई दिनों तक सहमी रही। परिवार वालों ने जब देखा कि लड़की गुमसुम रहने लगी है, तो जोर देकर पूछने पर उसने सारी बात बताई। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed