{"_id":"6802568046e60d9f800f3f0c","slug":"barnala-youth-dies-in-road-accident-in-manila-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के युवक की मनीला में मौत: परिवार का इकलौता था जीवनजोत, दो साल पहले गया था विदेश, सड़क हादसे में गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के युवक की मनीला में मौत: परिवार का इकलौता था जीवनजोत, दो साल पहले गया था विदेश, सड़क हादसे में गई जान
Fri, 18 Apr 2025 07:11 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 18 Apr 2025 07:11 PM IST
सार
सुनहरे भविष्य के सपने संजोय विदेश गए बरनाला के युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। 28 साल का जीवनजोत परिवार का इकलौता बेटा था। वह कमाने के लिए दो साल पहले मनीला गया था।
विज्ञापन
जीवनजोत सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के बरनाला के एक युवक की विदेश में मौत हुई है। मनीला (फिलपीन) में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक युवक बरनाला के गांव महल कलां का रहने वाला था और परिवार का एकलौता बेटा था। घटना से पूरे इलाके में शोक है।
महल कला के सरबजीत सिंह संभू ने बताया कि मृतक युवक जीवनजोत सिंह (28) करीब दो साल पहले सुनहरे भविष्य की तलाश में विदेश गया था। जहां वीरवार को उसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उनके पिता की मृत्यु लगभग 12 वर्ष पहले हो गई थी। घर में जीवनजोत की माता रहती है। इस दुखद घटना के बाद घर में रह रही एकल मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि परिवार मृतक बच्चे का शव पंजाब लाने में असमर्थ है। इसके लिए वह पंजाब और केंद्र सरकार से अपील कर रहे हैं कि उनके बेटे के शव को पंजाब वापस लाने में मदद की जाए।