फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Young man died in Bathinda he was addicted to Chitta

Punjab: बठिंडा में युवक की मौत, चिट्टे का नशा करता था; बहन विदेश में, पिता नहीं, मां के साथ रहता था रानू

Mon, 09 Feb 2026 01:01 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 09 Feb 2026 01:01 PM IST
सार

बठिंडा जिले के गांव जोधपुर रोमाना में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पहचान रानू के तोर पर हुई है। मृतक अपने परिवार का इकलौता बेटा था।

विज्ञापन
Young man died in Bathinda he was addicted to Chitta
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

बठिंडा जिले के गांव जोधपुर रोमाना में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पहचान रानू के तोर पर हुई है। मृतक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता पंजाब पुलिस में थे, जिनकी कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार युवक नशे (चिट्टा) का आदी था। शनिवार को युवक रानू गांव में ही किसी जगह पर गिर गया तो उसकी आंखों और अंदरूनी चोट लगी थी। इसके बारे में उसने अपनी माता को भी बताया था। लेकिन रविवार को उक्त युवक की संदेह भरे हालातों में मौत हो गई। युवक की बहन विदेश में रहती है। जो वापस भारत आ रही है। मृतक का अंतिम संस्कार उसकी बहन के आने बाद किया जाएगा। सूत्र की माने तो इस गांव से 15-20 युवक चिट्टा पीने के आदि है। जो गांव नरुआना के समीप और अन्य जगहों से चिट्टा आसानी से खरीद कर ले आते हैं।
विज्ञापन


बठिंडा के बीड़ तालाब इलाके में सरेआम बिक रहा चिट्टा
बता दें कि एक दिन पहले बठिंडा में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें चिट्टा सरेआम बेचा जा रहा था। बठिंडा के बीड़ तालाब इलाके में चिट्टे (हेरोइन) की खुलेआम बिक्री का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक व्यक्ति बीड़ तालाब क्षेत्र में सरेआम चिट्टे की पुड़ियां बेचता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह इलाका लंबे समय से नशा बिक्री के लिए कुख्यात है। लोगों का कहना है कि यहां चिट्टा खुलेआम बेचा जा रहा है। बीड़ तालाब क्षेत्र में नशा बेचने वाले तस्कर बेखौफ होकर अपना धंधा चला रहे हैं। नशे की वजह से इलाके के युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। कई युवा नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।

वीडियो सामने आने के बाद सामाजिक संगठनों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है। लोगों ने मांग की है कि वायरल वीडियो के आधार पर तुरंत मामला दर्ज किया जाए। आरोपी को गिरफ्तार किया जाए।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed