{"_id":"69255af7b8a3ffd2390d89e8","slug":"women-dies-after-creta-car-hit-her-in-gurdaspur-accused-absconding-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hit & Run: गुरदासपुर में क्रेटा कार ने महिला को उड़ाया... आरोपी ने ही उसे अस्पताल पहुंचाया, मौत के बाद फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hit & Run: गुरदासपुर में क्रेटा कार ने महिला को उड़ाया... आरोपी ने ही उसे अस्पताल पहुंचाया, मौत के बाद फरार
Tue, 25 Nov 2025 01:04 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:04 PM IST
सार
पंजाब के गुरदासपुर में क्रेटा कार ने पैदल जा रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौत हो गई। इससे पहले आरोपी कार चालक ही घायल महिला को अस्पताल ले गया और वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
गुरदासपुर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां एक एक तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रही महिला को अपनी चपेट में ले लिया। कार की टक्कर से घायल महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतका के बेटे के बयानों के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मृतका की पहचान सवरनी निवासी गांव संधवा के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
मृतक महिला के बेटे दीपक राए ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मां सवरनी और बुआ की बेटी रेनू बाला के साथ गांव सरावां में शादी समारोह में गया था। वहां से तीनों बाइक पर घर लौट रहे थे। सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे गांव कोटली शाहपुर कलानौर रोड पर उसकी बाइक अचानक बंद हो गई। उसकी मां और चचेरी बहन पैदल ही घर की तरफ निकल पड़ी। थोड़ी दूरी पर जाने के बाद गुरदासपुर की ओर से आई तेज रफ्तार करेटा कार ने उसकी मां को टक्कर मार दी। कार की टक्कर के बाद आरोपी चालक रुक गया और घायल महिला को अपनी गाड़ी से सिविल अस्पताल कलानौर ले गया। जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मौके का फायदा उठाकर कार चालक गाड़ी सहित फरार हो गया।
विज्ञापन