फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Woman who killed her son with her lover arrested after 11 years in Punjab crime news

Punjab: सतनाम के प्यार में पागल थी रंजीत, प्रेमी संग किया ऐसा कांड, 14 साल से आंगन में दफन था राज, ऐसे खुला

Wed, 06 Aug 2025 06:17 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 06 Aug 2025 06:17 PM IST
सार

पंजाब की यह घटन चौंकाने वाली है। रंजीत कौर ने अपने आशिक सतनाम के लिए ऐसा जुर्म किया जिससे हर किसी का दिमाग सुन हो जाएगा। महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे की हत्या कर दी और उसे घर के आंगन में दफना दिया। 

विज्ञापन
Woman who killed her son with her lover arrested after 11 years in Punjab crime news
anuj crime - फोटो : Freepik

विस्तार

शादीशुदा महिला ने प्रेमी के लिए अपनी ममता को ही मार दिया। पंजाब के बटाला में चौंका देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने आशिक के लिए अपने 14 साल के बेटे की हत्या कर दी और शव को घर के आंगन में दफन कर दिया था। हत्यारी मां ने 11 साल पहले यह कांड किया था। अब जब महिला पकड़ी गई तो पुलिस ने किशोर के अवशेष भी बरामद किए हैं। 
विज्ञापन

 
11 साल पहले प्रेमी संग मिलकर अपने 14 साल के बेटे की हत्या करने की आरोपी मां को पुलिस ने उसके प्रेमी समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने किशोर का शव घर के आंगन में ही दबा दिया था। पुलिस ने दोनों को गुप्त सूचना के आधार पर श्री हरगोबिंदपुर के लाइटां वाले चौक से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान रंजीत कौर व सतनाम सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन


मंगलवार को श्री हरगोबिंदपुर थाना पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर श्री हरगोबिंदपुर के गांव खोजकीपुर पहुंची, जहां उन्होंने हत्या कर शव दबाया था। शाम को पुलिस ने मृतक संदीप सिंह के अवशेष बरामद किए। वहीं, मीडिया के सामने दोनों आरोपियों ने अपने जुर्म कबूल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक संदीप के ताया हरजीत सिंह ने बताया कि करीब 11 साल पहले उसका भतीजा संदीप सिंह अपनी मां और गांव के ही रहने वाले एक युवक के अवैध संबंधों पर एतराज जताता था। इसके विरोध में उसकी मां ने अपने प्रेमी संग मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। उसने तब पुलिस को इसकी सूचना दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज किया था। इसके बाद दोनों फरार हो गए थे। दोनों ही आरोपियों को भगोड़ा करार दिया गया था।


इस संबंध में डीएसपी हरीश बहल और थाना श्री हरगोबिंदपुर के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि 2014 में थाना श्री हरगोबिंदपुर में मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में रंजीत कौर और सतनाम सिंह भगोड़े चल रहे थे। रंजीत कौर पर आरोप था कि उसने अपने साथी सतनाम सिंह की मदद से अपने ही बेटे संदीप सिंह की हत्या की है। शव को घर के आंगन में ही दफना दिया था। उक्त दोनों ही आरोपी उस समय से फरार थे। दोनों आरोपियों ने कबूला है कि उनके दोनों के रिश्ते में संदीप सिंह रोड़ा था। संदीप को अपने राह से हटाने के लिए उन्होंने संदीप का गला घोंट कर उसके शव के शव को घर के ही घर के आंगन में दबा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed