फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Woman fell from third floor of guest house in Raikot

गेस्ट हाउस की तीसरी मंजिल से गिरी महिला: पुरुष मित्र के साथ आई थी, डेढ़ घंटे बाद हादसा; पुलिस जांच में जुटी

Tue, 29 Jul 2025 08:36 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 29 Jul 2025 08:36 AM IST
सार

महिला ने रविवार रात 11 बजे अपने पुरुष मित्र के साथ कमरा किराये पर लिया था। डेढ़ घंटे बाद महिला तीसरी मंजिल से गिर गई। 

विज्ञापन
Woman fell from third floor of guest house in Raikot
गेस्ट हाउस - फोटो : संवाद

विस्तार

रायकोट के फ्रेंड्स गेस्ट हाउस की तीसरी मंजिल से गिरने से महिला की रीढ़ की हड्डी टूट गई। महिला ने अपने पुरुष मित्र के साथ होटल  में कमरा किराये पर लिया था। अब पुरुष मित्र ने उसे धक्का दिया या उसने आत्महत्या की कोशिश की, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन


गेस्ट हाउस के मालिक चमकौर सिंह ने बताया कि महिला अपने पुरुष मित्र के साथ रात साढ़े 11 बजे गेस्ट हाउस पहुंची थी। करीब डेढ़ घंटे बाद महिला तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। उसका पुरुष मित्र उसे बाइक पर रायकोट के सिमरत अस्पताल ले गया। अस्पताल के प्रबंधक शमशाद अली ने बताया कि महिला की रीढ़ की हड्डी में फ्रेक्चर पाया गया, जिसे तुरंत सर्जरी की जरूरत थी। इसके बाद पुरुष मित्र महिला को लुधियाना के अस्पताल ले गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तलाक के सात माह बाद दहेज उत्पीड़न का केस: हाईकोर्ट ने किया रद्द, कहा-ये सीधे तौर पर कानून का दुरुपयोग
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सिटी रायकोट के प्रभारी अमरजीत सिंह ने कहा कि मामला ध्यान में आते ही गेस्ट हाउस मालिक चमकौर सिंह से पूछताछ की गई है। महिला के बयान अभी नहीं लिए जा सके हैं और रुपिंदर सिंह भी फरार है। महिला और उनके परिजनों के बयान के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गेस्ट हाउस के कागजात भी जांचे जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed