{"_id":"684ff825ea619da2ff0da94d","slug":"wife-had-relationship-with-another-man-husband-kill-him-self-in-firozpur-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति-पत्नी और वो: पत्नी के गैर मर्द के साथ अवैध संबंध... पति सह नहीं पाया बेवफाई और उठा लिया खौफनाक कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पति-पत्नी और वो: पत्नी के गैर मर्द के साथ अवैध संबंध... पति सह नहीं पाया बेवफाई और उठा लिया खौफनाक कदम
Mon, 16 Jun 2025 04:25 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 16 Jun 2025 04:25 PM IST
सार
पति और पत्नी के पाक रिश्ते के बीच तीसरे की एंट्री से दोनों के रिश्तों में दरार आती है। ऐसा ही मामला पंजाब के फिरोजपुर में भी सामने आया है। यहां पत्नी की बेवफाई की वजह से पति ने खौफनाक कदम उठा लिया।
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजपुर के जीरा के गांव सेखवां में पत्नी के अवैध संबंध से तंग पति ने अपनी जान दे दी। व्यक्ति ने घर पर पंखे से पत्नी की चुनरी का फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। मृतक की पहचान जसविंदर सिंह के तौर पर हुई है। उधर, थाना सदर जीरा पुलिस ने मृतक जसविंदर सिंह की पत्नी के प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है, आरोपी फरार है।
मृतक के पिता दर्शन सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके बेटे जसविंदर सिंह की शादी 15 साल पहले कर्मजीत कौर निवासी बोड़िया वाली के साथ हुई थी। कर्मजीत कौर के पिछले एक साल से गांव सेखवां के युवक वीरू के साथ अवैध संबंध बन गए थे। इसे लेकर उसके बेटे जसविंदर और बहू कर्मजीत कौर के बीच में अक्सर झगड़ा होता था। इसी बात से परेशान होकर उसके बेटे ने बेडरूम में लगे पंखे में चुनरी का फंदा लगाकर जान दे दी।
यह भी पढ़ें: इन्फ्लुएंसर्स को अमृतपाल का खौफ: 'जेल जाना ही पड़ा तो... कइयों को ठिकाने लगाकर जाऊंगा', कौन है प्रीत जट्टी जिसे मिली धमकी?
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच शव कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना सदर जीरा पुलिस ने दर्शन सिंह के बयान पर आरोपी वीरू निवासी गांव सेखवां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश में विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही है।
यह भी पढ़ें: दादी की उम्र की बुजुर्ग से गलत काम: घर में घुसा व्यक्ति, 80 वर्षीय बुजुर्ग को देख डोली नियत, शोर सुन दौड़े पड़ोसी