फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab social media influencers fear of Amritpal Mehron Kamal Kaur Bhabhi Deepika Luthra and now Preet Jatti

इन्फ्लुएंसर्स को अमृतपाल का खौफ: 'कइयों को ठिकाने लगाकर जेल जाऊंगा', कौन है प्रीत जट्टी जिसे मिली धमकी?

Mon, 16 Jun 2025 02:18 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 16 Jun 2025 02:18 PM IST
सार

पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को अपनी जान का खतरा सता रहा है। यह खतरा उन्हें निहंग अमृतपाल सिंह महरों से है। क्योंकि अमृतपाल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी की हत्या कर चुका है। 

विज्ञापन
Punjab social media influencers fear of Amritpal Mehron Kamal Kaur Bhabhi Deepika Luthra and now Preet Jatti
इन्फ्लुएंसर प्रीत जट्टी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निहंग अमृतपाल सिंह के निशाने पर हैं। कमल कौर भाभी की हत्या के बाद एन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा के बाद अब एक और महिला इन्फ्लुएंसर को जान से मारने की धमकी मिली है। 

विज्ञापन


कमल कौर की हत्या के बाद मोगा के निहंग अमृतपाल सिंह मेहरों ने अब बिना नाम लिए उन सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर को भी धमकी दी है जो अश्लील सामग्री परोस रही हैं। मेहरों ने कहा कि अगर जेल जाना ही पड़ा तो कमल कौर की हत्या मामले में नहीं बल्कि कई औरों को भी ठिकाने लगाकर जाऊंगा। मेहरों के इस विवादित बयान के बाद तरनतारन जिले से संबंधित यूट्यूबर प्रीत जट्टी (सिमरनजीत कौर) ने जान को खतरा बताते हुए दावा किया कि उसको विदेशी नंबरों से धमकियां मिल रही हैं।
विज्ञापन


गांव बाणियां से संबंधित सिमरनजीत का प्रीत जट्टी के नाम से सोशल मीडिया अकाउंट है जिसमें वह पोस्ट डालती है। शनिवार को सिमरनजीत एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने आरोप लगाया कि विदेशी नंबरों से उसको जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। हालांकि उसने अभी तक कोई ऐसी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पोस्ट नहीं की। युवती के लिखित बयान के आधार पर एसपी (आई) अजयराज सिंह ने सब डिविजन गोइंदवाल साहिब के डीएसपी अतुल सोनी को जांच के आदेश दिए हैं। डीएसपी ने कहा कि पीड़िता की सुरक्षा के लिए थाना प्रभारी को आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Punjab social media influencers fear of Amritpal Mehron Kamal Kaur Bhabhi Deepika Luthra and now Preet Jatti
इन्फ्लुएंसर प्रीत जट्टी और दीपिका लूथरा। - फोटो : संवाद

दीपिका लूथरा की सुरक्षा में तैनात किए सुरक्षा कर्मी

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीपिक लूथरा को निहंग अमृतपाल सिंह मेहरों ने ई-मेल पर भी जान से मारने की धमकी दी है। मेल से मिली इस धमकी में आतंकी संगठन बब्बर खालसा भी लिखा है।अमृतसर पुलिस साइबर सेल ने मेहरों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद दीपिका की सुरक्षा में पुलिस कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है। जिस ई-मेल और मोबाइल नंबरों से धमकियां मिल रही हैं, उनकी भी जांच की जा रही है। सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि आरोपी को जल्द काबू कर लिया जाएगा। 

विदेश भाग चुका है अमृपाल महरों

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कंचन भाभी की हत्या का मास्टरमाइंड निहंग अमृतपाल सिंह मेहरों यूएई भाग चुका है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि बताया कि कमल कौर की हत्या के बाद अमृतपाल मेहरों अपने साथी रणजीत सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ कार से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचा और 10 जून को सुबह सवा नौ बजे यूएई भाग गया। अब पुलिस ने अमृतपाल का लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है। उसके सभी सोशल मीडिया अकाउंट बैन करवा दिए हैं।

तीसरे कातिल को जल्द गिरफ्तार करे पुलिस- प्रो चावला

पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो लक्ष्मी कांता चावला न कहा कि यह अफसोस की बात है कि पंजाब सरकार की नाक के नीचे और पुलिस की जानकारी में जिस यूट्यूबर महिला को धमकियां मिली थीं उसे मार दिया गया और अमृतसर की एक लड़की को अब जान से मारने की धमकी दी जा रही है। यह भी सरेआम अमृतपाल मेहरों ने कहा है कि पार्किंग केवल बठिंडा की नहीं, और भी हैं। जरूरी नहीं कि अगली बार लाश भी मिल जाए। पुलिस को चाहिए कि कंचन तिवारी के तीसरे कातिल को भी गिरफ्तार किया जाए। प्रो. चावला ने कहा कि हम जानते है कि पंजाब पुलिस इस अपराधी को पकड़ने की पूरी कोशिश कर रही है, पर अगर पुलिस की कोशिश कामयाब होने से पहले दूसरी लड़की को कोई भी नुकसान पहुंचता है तो उसके लिए सीधे सीधे पंजाब पुलिस ही जिम्मेदार होगी।

यह भी पढ़ें: कमल काैर भाभी मर्डर पर भड़के मीका सिंह: दो निहंगों ने एक लड़की को मार दिया... क्या ये गर्व की बात है?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed