फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   80 year old woman molested by 40 year old man in Moga

दादी की उम्र की बुजुर्ग से गंदी हरकत: घर में घुसा व्यक्ति, 80 वर्षीय बुजुर्ग को देख डोली नियत...

Mon, 16 Jun 2025 04:37 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 16 Jun 2025 04:37 PM IST
सार

पंजाब के मोगा में बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने घर में घुसकर 80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ छेड़छाड़ की। बुजुर्ग घर पर अकेली थी। 

विज्ञापन
80 year old woman molested by 40 year old man in Moga
crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां व दादी की उम्र की बुजुर्ग महिला से एक व्यक्ति ने गलत हरकत कर दी। आरोपी ने महिला की उम्र का भी लिहाज नहीं किया। आरोपी महिला के घर में घुस गया और आपत्तिजनक हरकतें करने लगा। महिला ने विरोध किया और शोर मचाया। बुजुर्ग की चिल्लाने की आवाजें सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, तभी आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना पंजाब के मोगा की है। 

विज्ञापन


यहां एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने 80 वर्षीय विधवा बुजुर्ग महिला से आपत्तिजनक हरकतें की। यह घटना उस समय हुई जब महिला घर पर अकेली थी। उसका बेटा और पोता मजदूरी के लिए बाहर गए थे। जानकारी के अनुसार, आरोपी  सैबर सिंह ने दोपहर करीब 12 बजे महिला के घर में घुसकर उसके साथ गलत हरकतें करना शुरू कर दी। महिला के विरोध करने और शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, जिस पर आरोपी फरार हो गया। 
विज्ञापन


एएसआई बिंदर पाल कौर ने बताया कि 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने पुलिस को दिए बयान में एक गांव के ही व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने बताया कि 10 जून को दोपहर करीब 12 बजे जब वह घर पर अकेली थी, क्योंकि उसका बेटा और पोता काम पर गए हुए थे। तभी 40 वर्षीय सैबर सिंह उनके घर में घुस आया। महिला के विरोध और शोर मचाने पर आसपास के पड़ोसी मौके पर पहुंच गए, जिसके चलते आरोपी वहां से भाग निकला। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर आरोपी सैबर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed