फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Wife cheat husban after went abroad man kill himself in Hosiarpur

धोखेबाज पत्नी:विदेश गई पत्नी...दूसरे युवक से सेटिंग, पंजाब में पति को भेजे फोटो, बेवफाई सह नहीं पाया तो दी जान

Fri, 13 Jun 2025 09:05 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 13 Jun 2025 09:05 PM IST
सार

एक बच्चे की मां ने पंजाब से विदेश जाते ही पति को धोखा दे दिया। महिला विदेश में किसी दूसरे युवक के साथ रहने लगी। पति को ऐसे फोटो भेजती थी कि जिससे वह आहत हो गया और उसने खौफनाक कदम उठा लिया। 

विज्ञापन
Wife cheat husban after went abroad man kill himself in Hosiarpur
as crime - फोटो : AI

विस्तार

विदेश गई पत्नी ने वहां जाते ही अपना असली रंग दिखा दिया। महिला ने विदेश में किसी दूसरे युवक के साथ सेटिंग कर ली। इतना ही नहीं महिला ने वापस पंजाब आने से भी मना कर दिया। वहां से युवक से अफनी फोटो भी पति को भेजे। पत्नी की बेवफाई से आहत होकर पति ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना होशियारपुर के गांव बसी बस्ती हस्त खां की है। मृतक की पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी (34) के तौर पर हुई है। थाना सदर की पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी महिला व उसकी मां और महिला के दोस्त के मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


गांव बसी बस्ती हस्त खां निवासी अमनदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके भाई जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी की शादी करीब 13 साल पहले गांव अलहाबाद की निवासी प्रियंका पुत्री सुरजीत सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके भाई के घर एक लड़के ने जन्म लिया जो इस समय 9 वर्ष का है। करीब 6 महीने पहले प्रियंका मलयेशिया चली गई थी। उसका भाई जब अपनी पत्नी को फोन करता था तो वो कहती कि वो वापस नहीं आएगी, क्योंकि वो विशाल नामक युवक के साथ रह रही है।
विज्ञापन


उसकी भाभी व्हाट्सएप पर विशाल के साथ फोटो अपने पति को भेजकर परेशान करते थी। उसके मुताबिक घटना वाले दिन जब उसका भाई सुबह कमरे से बाहर नहीं आया तो उसने भतीजे को देखने के लिए भेजा। इस दौरान उसके भतीजे ने आकर बताया कि जसप्रीत सिंह ने कमरे में फंदा लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस दौरान उसने जब अपने भाई का फोन चैक किया तो रिकॉडिंग में उसके भाई ने कहा कि वो अपनी पत्नी प्रियंका व सास संतोष कुमारी तथा विशाल से परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed