{"_id":"69354d4b99febdd1f7084f0d","slug":"west-bengal-police-have-arrived-in-bathinda-to-search-for-driver-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: बठिंडा पहुंची वेस्ट बंगाल की पुलिस, ड्राइवर की तलाश में दबिश, ये है पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: बठिंडा पहुंची वेस्ट बंगाल की पुलिस, ड्राइवर की तलाश में दबिश, ये है पूरा मामला
Sun, 07 Dec 2025 03:18 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 07 Dec 2025 03:18 PM IST
सार
वेस्ट बंगाल पुलिस की एक टीम रविवार को बठिंडा के थाना सदर एरिया में पहुंची। इस पुलिस टीम की अगुवाई एक महिला पुलिस इंस्पेक्टर कर रही है।
विज्ञापन
police crime
- फोटो : istock
विस्तार
वेस्ट बंगाल पुलिस की एक टीम रविवार को बठिंडा के थाना सदर एरिया में पहुंची। इस पुलिस टीम की अगुवाई एक महिला पुलिस इंस्पेक्टर कर रही है। वेस्ट बंगाल की पुलिस यहां एक ड्राइवर को ढूंढने पहुंची है। सूत्रों से पता चला है कि दुष्कर्म के एक आरोपी को उक्त पुलिस टीम बठिंडा जिले के थाना सदर एरिया से गिरफ्तार करने पहुंची है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि सुरजीत सिंह नाम के ड्राइवर की वेस्ट बंगाल की रहने वाली एक नाबालिग लड़की से जान पहचान थी। आरोप है कि ड्राइवर उसे बठिंडा की किसी अज्ञात जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
नाबालिग पीड़िता ने वेस्ट बंगाल में अपने घर पहुंच कर पूरी घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया। जिसके बाद पीड़िता ने वेस्ट बंगाल के खरदाह पुलिस थाने में ड्राइवर सुरजीत सिंह के खिलाफ सितंबर 2025 में पॉक्सो एक्ट तहत केस दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
अब उक्त थाने की पुलिस टीम उक्त आरोपी सुरजीत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए रविवार को बठिंडा के थाना सदर एरिया में पहुंची। सूत्रों के अनुसार आरोपी एक नामी स्कूल के मालिक का ड्राइवर रह चुका है और अब उसे नौकरी से भी हटा दिया गया है।