फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Vigilance arrested Municipal Council Dhanaula accountant for taking bribe in Barnala

Punjab: अकाउंटेंट ले रहा था घूस, ठेकेदार के बिल पास करने की एवज में मांगी रिश्वत, विजिलेंस के ट्रैप ऐसे फंसा

Fri, 04 Jul 2025 08:21 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 04 Jul 2025 08:21 PM IST
सार

पंजाब के बरनाला में नगर परिषद का अकाउंटेंट 11 हजार रुपये रिश्वत के साथ पकड़ा गया है। आरोपी ठेकेदार से घूस ले रहा था। विजिलेंस ने आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाय था।

विज्ञापन
Vigilance arrested Municipal Council Dhanaula accountant for taking bribe in Barnala
विजिलेंस टीम की हिरासत में आरोपी अकाउंटेंट। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बरनाला जिले के नगर परिषद धनौला में तैनात अकाउंटेंट को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। अकाउंटेंट दीपक सेतिया को 11 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के निजी ठेकेदार के बिल पास करने की एवज में घूस ले रहा था। ठेकेदार ने आरोपी अकाउंटेंट के खिलाफ विजिलेंस को शिकायत दी थी। घूसखोर को पकड़ने के लिए विजिलेंस ने ट्रैप लगाया था। 

विज्ञापन


विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि धनौला कस्बे के रहने वाले एक ठेकेदार की शिकायत आरोपी अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को दी शिकायत में बताया था कि आरोपी अकाउंटेट दीपक सेतिया ने उसके 2,21,402 रुपये के लंबित भुगतान चेक को मंजूरी देने के बदले में 11 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया और सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 11हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए दीपक सेतिया को गिरफ्तार कर उससे रिश्वत की राशि मौके पर ही बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन


विजिलेंस ब्यूरो के पटियाला रेंज थाने में उक्त आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है। उन्होंने बताया यह गिरफ्तारी भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस नीति को उजागर करती है। हम सभी स्तरों पर अनियमितताओं को जड़ से खत्म करने तथा लोगों के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजिलेंस ब्यूरो ने लोगों से अपील की है कि वे भ्रष्टाचार के किसी भी मामले की सूचना अपनी हेल्पलाइन के माध्यम से दें ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed