{"_id":"687a41c5a00bcb08430ab906","slug":"two-youths-from-punjab-sentenced-to-three-years-in-canada-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा में पंजाबी युवकों को सजा: भगा रहे थे मस्टैंग कार... व्यक्ति को एक किमी. तक घसीटा, शव फेंक कर भागे थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कनाडा में पंजाबी युवकों को सजा: भगा रहे थे मस्टैंग कार... व्यक्ति को एक किमी. तक घसीटा, शव फेंक कर भागे थे
Fri, 18 Jul 2025 06:15 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 18 Jul 2025 06:15 PM IST
सार
कनाडा में पंजाब के दो युवकों को सड़क हादसे का दोषी मानते हुए वहां की अदालत ने उन्हें सजा सुनाई है। दोनों युवकों ने मस्टैंग कार से एक व्यक्ति को एक किमी तक घसीटा जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के दो युवकों को कनाडा की अदालत ने सजा सुनाई है। युवकों ने अपनी मस्टैंग कार के नीचे एक व्यक्ति को एक किमी. तक घसीटा था। इस मामले में अदालत ने दोनों को दोषी मानते हुए तीन-तीन साल की सजा सुनाई है। दोनों युवक स्टडी वीजा पर कनाडा गए हुए हैं। युवकों की पहचान गगनप्रीत सिंह और जगदीप सिंह के तौर पर हुई है। सजा पूरी होने के बाद दोनों को भारत प्रत्यर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
27 जनवरी, 2024 को सुबह लगभग 2 बजे कनाडा के सरे शहर में हुए एक सड़क हादसे के दौरान गगनप्रीत सिंह और जगदीप सिंह ने अपनी कार के नीचे फंसे एक व्यक्ति को 1.25 किलोमीटर तक घसीटा और फिर उसके शव को सड़क पर फेंककर भाग गए। दोनों ने खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने, दुर्घटनास्थल पर न रुकने और शव को क्षत-विक्षत करने के आरोपों में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Punjab Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, कांस्टेबल की मौत, एएसआई समेत दो पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन
गगनप्रीत और जगदीप के साथ कार में एक तीसरा युवक भी था जिसके खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया। हादसे के गवाहों ने अदालत को बताया कि उन्होंने सड़क पर एक व्यक्ति को पड़ा देखा और 911 पर कॉल करना शुरू किया, लेकिन इसी बीच एक मस्टैंग कार ने उसे टक्कर मार दी और वह व्यक्ति कार के नीचे फंस गया।
अदालती दस्तावेजों के अनुसार, गगनप्रीत और जगदीप कार को एक बंद गली में ले गए और शव को कार के नीचे से बाहर निकाला। अदालत में एक निगरानी वीडियो पेश किया गया जिसमें दिखा कि जगदीप कार को पीछे करता है जबकि गगनप्रीत शव को खींचता है। इस दौरान शव कार से अलग हो जाता है।
यह भी पढ़े: चंडीगढ़ में अजगर का खौफ: 10 फीट लंबे अजगर ने कुत्ते को जकड़कर मार डाला, दो बार किया जा चुका है रेस्क्यू, Video