फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10 feet long python killed dog by biting in Chandigarh see video

चंडीगढ़ में अजगर का खौफ: 10 फीट लंबे अजगर ने कुत्ते को जकड़कर मार डाला, दो बार किया जा चुका है रेस्क्यू, Video

Fri, 18 Jul 2025 05:22 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 18 Jul 2025 05:22 PM IST
सार

10 फीट लंबे अजगर ने कुत्ते को अपना शिकार बनाया। अजगर ने कुत्ते को जकड़कर उसे मार डाला। जिस किसी ने भी यह नजारा देखा वह हैरान रह गया। घटना चंडीगढ़ के कैंबवाला की है। 

विज्ञापन
10 feet long python killed dog by biting in Chandigarh see video
अजगर ने जकड़ा कुत्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में विशालकाय अजगर से दहशत का माहौल बना हुआ है। बीते लगभग 20 दिन के भीतर तीसरी बार शहर के अलग-अलग एरिया में विशालकाय अजगर मिल चुके हैं। शुक्रवार को लगभग 10 फीट लंबे अजगर ने कुत्ते को अपना शिकार बनाया। अजगर ने कुत्ते को जकड़कर उसे मार डाला। जिस किसी ने भी यह नजारा देखा वह हैरान रह गया। क्योंकि अजगर ने कुत्ते को बुरी तरह जकड़ा हुआ था। यह घटना कैंबवाला पास की है। कुत्ते को जकड़कर मारने के बाद अजगर उसे निगलने की तैयारी में था। इससे पहले राहगीरों की नजर इस पर पड़ी तो संबंधित विभाग को सूचना दी। 

विज्ञापन


सूचना मिलने पर वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट के कर्मी मौके पर पहुंचे और अजगर को रेस्क्यू किया गया। बता दें कि इससे पहले 30 जून को सुखना लेक के किनारे पेड़ पर 10 फीट लंबा अजगर रेस्क्यू किया गया था। इसके 10 दिन बाद ही 11 जुलाई को कांसल फॉरेस्ट में लगभग 7 फीट लंबा अजगर मिला था। उक्त दोनों ही जगहों पर अजगर पेड़ पर लटका हुआ था।  
विज्ञापन




इससे पहले 30 जून को सुखना लेक पर लगभग 10 फीट लंबा अजगर मिला था। सुखना झील के किनारे अजगर पेड़ से लिपटा हुआ था। सुखना लेक पर रेजुलेटरी एंड के पास सुबह पेड़ पर 10 फीट लंबा अजगर देख लोगों में हड़कंप मच गया। सैर करने आए एक व्यक्ति ने अजगर को देखा और इसकी सूचना सुखना लेक चौकी को दी। इसके बाद वन विभाग और दमकल विभाग की रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। टीम की लगातार कोशिशों के बाद अजगर को पकड़ने में कामयाबी हाथ लगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह 11 जुलाई को कांसल फॉरेस्ट में वीरवार देर शाम को एक अजगर को पेड़ पर लिपटा देखा गया। करीब 7 फीट लंबा अजगर पेड़ की ऊपरी शाखाओं पर चढ़ा था। लोगों की सूचना पर दमकल विभाग, वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed