फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Two youths arrested for making video of army movement near Tibri cantonment Gurdaspur

मोबाइल में पाकिस्तानी नंबर: पंजाब में सेना मूवमेंट की फोटो-वीडियो बना रहे थे युवक, यूपी से आया था फायज हुसैन

Thu, 15 May 2025 09:47 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 15 May 2025 09:47 PM IST
सार

पंजाब के गुरदासपुर में दो युवक सेना की मूवमेंट की फोटो और वीडियो बना रहे थे। दोनों को ऐसा करते हुए मिलिट्री इंटेलिजेंस ने रंगे हाथ पकड़ लिया। युवकों के मोबाइल से पाकिस्तानी नंबर भी मिले हैं। 

विज्ञापन
Two youths arrested for making video of army movement near Tibri cantonment Gurdaspur
Arrest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। ऐसे में पंजाब में दुश्मन देश के लिए काम करने वाले जासूस भी पकड़े जा रहे हैं। पंजाब के बठिंडा में सेना की छावनी में मोची और दर्जी का काम करने वाले दो लोग जासूसी के आरोप में पकड़े भी जा चुके हैं। वहीं इसी तरह का मिलाजुला मामला गुरदासपुर में भी सामने आया है। 

विज्ञापन


गुरदासपुर की तिब्बड़ी सैन्य छावनी के समीप सेना की गतिविधियों की वीडियो और तस्वीरें बनाते हुए दो संदिग्ध युवकों को मिलिट्री इंटेलिजेंस ने रंगे हाथों काबू किया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद दोनों को थाना पुराना शाला पुलिस को सौंप दिया गया, जहां उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


गिरफ्तार युवकों की पहचान फायज हुसैन पुत्र साजिद साह और बबलू पुत्र बदलू साह के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के मीरगंज क्षेत्र के गांव जफरपुर के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ये दोनों युवक नवां शाला क्षेत्र में सेना क्षेत्र के पास नारियल बेचने का काम करते थे। हाल ही में इनकी संदिग्ध गतिविधियों पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर गई। इनके मोबाइल फोन से सेना की मूवमेंट की वीडियो और पाकिस्तान के कुछ मोबाइल नंबर बरामद हुए।


इस पर पुलिस ने 9 मई 2025 को थाना पुराना शाला में आफिशियल सीक्रेट एक्ट 1923 की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया। इसके पश्चात अदालत में पेशी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया और अब उन्हें केंद्रीय जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: पंजाब का अग्निवीर कश्मीर में शहीद: आकाशदीप सिंह के सिर पर लगी गोली, एक महीना पहले छुट्टी पर आया था

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed