फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Two gangsters arrested in police encounter in Pathankot

पंजाब-हिमाचल बॉर्डर पर मुठभेड़: जेएंडके नंबर की कार... पुलिस कर रही थी पीछा, दनादन गोलियां चली, दो गिरफ्तार

Thu, 22 May 2025 09:58 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 22 May 2025 09:58 PM IST
सार

पंजाब और हिमाचल के बॉर्डर पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुए। गैंगस्टर जेएंडके नंबर की कार सवार थे। पुलिस इनके पीछे लगी थी। दोनों राज्यों की सीमा पर पुलिस ने इन्हें घेर लिया और दोनों तरफ से दनादन गोलियां चली। 

विज्ञापन
Two gangsters arrested in police encounter in Pathankot
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार गैंगस्टर राजीव कुमार। - फोटो : संवाद (फाइल)

विस्तार

पंजाब-हिमाचल प्रदेश की सीमा के साथ लगते पठानकोट के नंगलभूर क्षेत्र में मीरथल पुलिस नाकाबंदी के दौरान वीरवार दोपहर को चार गैंगस्टरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई है। ऐसे में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गैंगस्टर घायल हो गया है। जबकि दो मौके से आसपास घने जंगलों की तरफ फरार हो गए। वहीं, चौथा गैंगस्टर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वीरवार दोपहर एक बजे के करीब पठानकोट से जालंधर की तरफ तीन गैंगस्टर जेएंडके नंबर गाड़ी से पुलिस से बचते हुए भाग रहे थे। ऐसे में पुलिस विभाग का सीआईए स्टाफ उक्त गैंगस्टरों का दूसरी गाड़ी में पीछा कर रहा था। जब गैंगस्टर पठानकोट के मीरथल पुलिस नाके के पास पहुंचे तो एकदम से गोलियों की आवाज सुनकर नाके पर तैनात थाना नंगलभूर की पुलिस हरकत में आ गई। दोनों तरफ से गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। कार सवार गैंगस्टरों द्वारा गोलियां चलाते देख नाके पर तैनात पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


नाकाबंदी के चलते गैंगस्टर राजीव कुमार उर्फ अभी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि शवी नाम का गैंगस्टर पकड़ा गया। वहीं, इनके दो साथी मौके से आसपास के जंगलों में फरार हो गए। घायल गैंगस्टर को पुलिस ने इंदौरा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया जहां से उक्त गैंगस्टर को हिमाचल के नूरपुर सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना का पता चलते ही एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। वहीं, थाना नंगलभूर पुलिस स्टेशन में उक्त गैंगस्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी तक पुलिस ने गैंगस्टरों का पीछा करने संबंधी कोई खुलासा नहीं किया है। यह भी सामने आया है कि उक्त पुलिस ने पक्के तौर पर नाका लगाया हुआ है। घटनास्थल पर कितने राउंड फायरिंग हुई पुलिस इसका पता लगा रही है।

गैंगस्टर रवि पर कई मामले दर्ज
एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया गैंगस्टर राजीव कुमार उर्फ रवि निवासी बहरामपुर जिला गुरदासपुर पर पहले भी नशा तस्करी, आर्म्स एक्ट समेत कई केस दर्ज हैं। राजीव कुमार जैसे ही घायल हुआ तो उसके साथी उसे हिमाचल प्रदेश के इंदौरा की तरफ दूसरी कार में ले गए। जैसे ही इंदौरा अस्पताल पहुंचे तो घायल सहित दो लोग पकड़े गए। पुलिस ने दो गाड़िया भी बरामद कर ली हैं। आरोपी को हिमाचल से कहीं ओर रेफर कर दिया गया है। जानकारी में यह भी सामने आया है कि उक्त गैंगस्टर नशा तस्करी करने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed