फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Two arrested including main accused in Ashu Monga murder case in Firozpur

आशु मोंगा हत्याकांड: हत्या का मुख्य आरोपी शिवम गिरफ्तार, हथियार मिले, 18 आरोपियों में से अबतक आठ पकड़े जा चुके

Tue, 17 Jun 2025 06:08 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 17 Jun 2025 06:08 PM IST
सार

आशु मोंगा हत्या मामले में फिरोजपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ एक अन्य आरोपी की भी गिरफ्तारी हुई है। मामले में अबतक कुल 8 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
Two arrested including main accused in Ashu Monga murder case in Firozpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

फिरोजपुर में हुए आशु मोंगा हत्याकांड में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। आशु मोंगा की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शिवम सहगल और सिमरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने इनके पास से दो पिस्तौल, 9 कारतूस व 105.78 ग्राम हेरोइन भी बरामद की है। उल्लेखनीय है कि शहर के मक्खू गेट के पास आशु मोंगा की पांच जून को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में थाना सिटी पुलिस ने क्रास केस में लगभग 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अभी तक आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

विज्ञापन


डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल व एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि आशु मोंगा की हत्या के मामले में संलिप्त आरोपी शिवम सहगल व सिमरन प्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी शिवम कच्चा जीरा रोड दाना मंडी गेट नंबर-1 के पास मौजूद है। इसके साथ सिमरनप्रीत सिंह भी है। पुलिस ने वहां पर दबिश देकर शिवम और सिमरन प्रीत को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


डीआईजी व एसएसपी ने बताया कि उक्त आरोपियों ने पांच जून को मक्खू गेट के पास आशु मोंगा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में थाना सिटी पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस अभी तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। डीआईजी ने बताया कि आरोपी शिवम सात किलो हेरोइन की तस्करी के मामले में भी वांछित था और पुलिस को इसकी तलाश थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed