फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Thieves broke into shop in Moga stole expensive shoes see video

Video: मोगा में दुकान का शटर तोड़ घुसे चोर, महंगे जूते चोरी कर फरार, सीसीटीवी में कैद हुए शातिर

Sun, 08 Jun 2025 01:08 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 08 Jun 2025 01:08 PM IST
सार

मोगा में शनिवार रात को एक दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर महंगे जूते चोरी कर लिए। शातिर एक कार में आए थे। 

विज्ञापन
Thieves broke into shop in Moga stole expensive shoes see video
सीसीटीवी में कैद हुए चोर। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के मोगा में चोरों के हौसले बुलंद हैं। जिले में चोरी और छीना-झपटी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला मोगा-अमृतसर रोड का है, जहां बीती रात चोरों ने जूतों की दुकान को निशाना बनाया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। चोर दुकान से महंगे जूते चोरी कर फरार हुए हैं। 

विज्ञापन


शनिवार रात को कार में सवार चार चोर दुकान के शटर के ताले तोड़ कर अंदर घुसे। चोरों ने दुकान से एक मोबाइल फोन, कुछ नकदी और भारी मात्रा में जूते चुराए और फरार हो गए। 
विज्ञापन


दुकान मालिक का कहना है कि रोजाना की तरह शनिवार को भी वह दुकान बंद कर घर चला गया था। रविवार सुबह 9.30 बजे जब दुकान पर आया तो देखा दुकान के शटर टूटा हुआ था। सीसीटीवी फुटेज देखने पर चोरी की पता चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन




दुकानदार ने पुलिस को घटना की शिकायत दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें चोरी की शिकायत मिली है और पुलिस ने जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed