फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Thief caught stealing from factory in Abohar police said he is dirty bring him after taking a bath

पंजाब पुलिस को पसंद नहीं मैले-कुचैले चोर: फैक्टरी में चोरी करते पकड़ा युवक, पुलिस बोली- पहले इसे नहलाओ...

Tue, 24 Jun 2025 08:53 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 24 Jun 2025 08:53 PM IST
सार

पंजाब के अबोहर में पुलिस का एक रोचक मामला सामने आया है। फैक्टरी में चोरी करते पकड़े गए चोर को थाने ले जाने पर पुलिस ने कहा कि ये बहुत गंदा है पहले इसे नहलाकर लाओ। 

विज्ञापन
Thief caught stealing from factory in Abohar police said he is dirty bring him after taking a bath
पकड़ा गया चोर। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के अबोहर में बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां अबोहर पुलिस ने कुछ ऐसा किया, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया। बताया जा रहा है कि अबोहर पुलिस के पास जब एक चोर को पकड़ कर ले जाया गया तो थाने में मौजूद पुलिस कर्मी ने चोर के बहुत ज्यादा गंदे होने के बात कही। साथ ही एसएचओ ने कार्रवाई कराने के लिए चोर को नहलाकर लाने की बात कही।

विज्ञापन


दरअसल मामला अबोहर में एक फैक्टरी में चोरी करते हुए पकड़े गए चोर से जुड़ा है। फैक्टरी मालिक ने चोर को चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा और थाने ले गया, लेकिन पुलिस ने जब चोर की हालत देखी तो कहा कि यह तो बहुत मैला कुचैला है, इसे नहला कर लाओ। फैक्टरी मालिक चोर को अपने घर ले गया। वहां उसे नहाने के लिए पानी दिया, पोछने के लिए टॉवल दिया। इसके बाद दोबारा उसे थाने लेकर पहुंचा। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फोकल प्वाइंट पर बन रही एक फैक्टरी के संचालक ईशान व रजत ने फैक्टरी से सामान चोरी करते हुए एक युवक को काबू किया था। फैक्टरी संचालकों ने बताया कि वे जब चोर को थाना नंबर-2 में ले गए तो वहां चोर की हालत देख कर पुलिस बोली, इतना मैला कुचैला चोर, पहले इसे नहला कर तो लाओ। फिर क्या था, बेचारे संचालक उसे अपने घर ले गए, नहाने को पानी दिया और पौछने को तौलिया और पहनने को साफ कपड़े भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्टरी संचालक के पिता सतीश गाबा ने कहा कि हमने चोर को पकड़ा और हमें ही यह कैसा अजीब आदेश सुना दिया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी ने कहा कि उसने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया था। हमने आरोपी को नहलाने नहीं बल्कि दवा दिलाने के लिए कहा था, क्योंकि उसकी हालत ठीक नहीं लग रही थी। वहीं इस मामले में जिला के एसएसपी गुरमीत सिंह के अनुसार इस मामले में शिकायत के आधार पर कार्रवाई करने के लिए थाना प्रभारी को हिदायत जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed