फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Son murdered his father in Fatehgarh Sahib

पंजाब में रिश्ते का कत्ल:बेटे ने पिता को दी दर्दनाक मौत, रस्सी से बांधे हाथ-पैर, जान की भीख मांगता रहा बुजुर्ग

Wed, 14 May 2025 09:05 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 14 May 2025 09:05 PM IST
सार

पंजाब में कलयुगी बेटे ने अपने पिता को मौत की नींद सुला दिया। आरोपी ने पिता को मारने से पहले उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए थे। बुजुर्ग उससे अपनी जान की भीख मांगता रहा पर उसे जरा भी तरस नहीं आया।

विज्ञापन
Son murdered his father in Fatehgarh Sahib
पुलिस हिरासत में आरोपी बेटा। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में रिश्तों का कत्ल हुआ है। यहां एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की जान ले ली। आरोपी बेटे ने पिता के रस्सी से हाथ और पैर बांध दिए और फिर उसे नहर में फेंक दिया। आरोपी ने जमीनी विवाद में अपने पिता की हत्या की है। मृतक की लाश मिलने के बाद घटना का पता चला। इसके बाद मृतक की बेटी ने अपने आरोपी भाई के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पहचान बलजिंदर सिंह निवासी गांव राजिंदरगढ़ के तौर पर हुई है। वहीं आरोपी बेटा सुखप्रीत है। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी देते हुए बसी पठाना के डीएसपी राजकुमार ने बताया कि आरोपी बेटे सुखप्रीत ने जमीन विवाद के चलते अपने बुजुर्ग पिता बलजिंद सिंह की हत्या की है। कुछ दिन पहले गांव राजिंदरगढ़ निवासी सुखप्रीत सिंह ने अपने पिता बलजिंदर सिंह की गुमशुदगी की झूठी शिकायत दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया कि पिता बलजिंदर सिंह घर से लापता है। आरोपी ने पिता की हत्या करने के बाद बचने के लिए झूठी कहानी बनाई थी, लेकिन जब पुलिस ने मामले की जांच की तो पुलिस को गंडा खेड़ी गांव से गुजरती भाखड़ा नहर पटियाला से बलजिंदर सिंह का शव मिला। 
विज्ञापन


वहीं, मृतक बलजिंदर सिंह की बेटी ऐनीप्रीत कौर ने इस संबंध में पुलिस को बयान दर्ज करवाया कि उसके भाई सुखप्रीत सिंह का पिता बलजिंदर सिंह के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जांच के दौरान पता चला कि सुखप्रीत ने अपने पिता के हाथ बांधकर उन्हें भाखड़ा नहर में फेंक दिया था। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने ही पिता की हत्या की है। उसने रस्सी से उसके हाथ पैर बांधे थे। बुजुर्ग पिता उससे जान की भीख मांगता रहा, लेकिन कलयुगी बेटे को बुजुर्ग पर तरस नहीं आया। डीएसपी ने बताया कि इस मामले में सुखप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed